फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Engineering student commits theft in an empty house

Udaipur News: जल्दी बड़ा आदमी बनने की चाह में इंजीनियरिंग छात्र बन गया चोर, सूने मकान को बनाया निशाना

Sat, 12 Oct 2024 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Oct 2024 06:17 PM IST
सार

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक सूने मकान से नकदी, आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी का खुलासा हुआ, जिसमें नोएडा का एक इंजीनियरिंग छात्र ही आरोपी निकला। मकान मालिक विवेक शर्मा की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और जले हुए दस्तावेजों के आधार पर छात्र की संदिग्ध भूमिका सामने आई।

विज्ञापन
Udaipur News: Engineering student commits theft in an empty house
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में चोरी के ऐसे मामले का खुलासा हुआ, जिससे पुलिस और मकान मालिक दंग रह गए। दरअसल सूने मकान में नोएडा से इंजीनियरिंग कर रहे एक छात्र ने ही हाथ साफ कर दिया। 

विज्ञापन


उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने एक और बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए एक इंजीनियर छात्र को गिरफ्तार किया है। सात अक्तूबर को प्रार्थी विवेक शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 अक्तूबर की शाम को वे अपने परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे। करीब 10 बजे वापस घर पहुंचे तो देखा कि मकान का गेट कटर से काट रखा था और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से एक लाख 45 हजार रुपये नकद कई सोने चांदी के आभूषण और घर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक के चेक्स भी गायब थे। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया। टीम ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। मुखबिर से भी सूचना प्राप्त की। टीम को घटना स्थल के आस-पास कुछ जले हुए कागज के टुकडे़ मिले। उन टुकड़ों को चेक किया तो पता चला ये वही दस्तावेज है जो प्रार्थी के घर से चोरी हुए थे। पुलिस ने वहां के आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी लिये। उसके बाद आरोपी चुराये गये चेक को लेकर पेंमेंट विर्डोल कराने के लिए बैंक पहुंचा वहां उसे पेंमेट नहीं मिला। इस बात का इनपुट जब टीम को मिला तो टीम ने बैंक के आस पास के भी सीसीटीवी फुटेज निकाले। सारे फुटेज में एक सख्स की भूमिका संदिग्ध लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध लगने पर किया था डिटेन
9 अक्तूबर को एक संदिग्ध युवक चोरी किए गए चेक लेकर बैंक से पैसे निकलवाने पहुंचा। जिस पर पुलिस को सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस युवक को थाने पर लाई और पूछताछ की तो वर्णिक सिंह पहले तो पुलिस को गुमराह करने लगा, लेकिन उसके बाद उसने वारदात करना कबूल किया। अभियुक्त से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी से इस मामले में पूछताछ जारी है। आरोपी से और भी घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

ऑनलाइन सट्टे की लत ने पहुंचाया गलत राह पर
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ऑनलाइन गेम में रुपये लगाने की आदत थी। कम समय में बड़ा आदमी बनने के लालच में वह गलत रास्ते पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed