{"_id":"67065163549c4eb0200c4e82","slug":"udaipur-news-due-to-family-dispute-brother-in-law-stabbed-sister-in-law-treatment-continues-in-mb-hospital-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News : पारिवारिक कलह के कारण सगे देवर ने भाभी को चाकू मारा, एमबी अस्पताल में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News : पारिवारिक कलह के कारण सगे देवर ने भाभी को चाकू मारा, एमबी अस्पताल में इलाज जारी
Wed, 09 Oct 2024 03:18 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:18 PM IST
सार
आज सुबह शहर के छीपा मोहल्ला, आयड़ में एक सगे देवर ने अपनी भाभी पर चाकुओं से हमला कर दिया और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते यह हमला किया गया है। बहरहाल महाराणा भूपाल अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर में आज सुबह एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात हो गई। शहर के छीपा मोहल्ला आयड़ में एक युवक ने अपनी ही भाभी को चाकू मार दिया। घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है, वहीं आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार को सुबह आयड़ के छीपा मोहल्ला निवासी महिला ऑटो से कहीं जा रही थी, इसी दौरान आरोपी सरफराज खान जो कि महिला का सगा देवर है, वहां पहुंचा और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे महिला वहीं पर अचेत होकर गिर गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और महिला को उपचार के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है, आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी ने पारिवारिक कलह के कारण अपनी भाभी पर हमला किया है। हमले के पुख्ता कारण क्या रहे हैं यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।