फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur: Fled on a bike upon spotting the police; bag found to contain 1.520 kg of cannabis

उदयपुर: पुलिस को देखते ही बाइक घुमाकर भागा, बैग खुला तो निकला 1.520 किलो गांजा; तस्कर गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 03:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Sep 2026 03:56 PM IST
सार

उदयपुर में खेरोदा थाना पुलिस ने एनएच-48 पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार लोगरलाल को 1.520 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा था। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।

 

विज्ञापन
Udaipur: Fled on a bike upon spotting the police; bag found to contain 1.520 kg of cannabis
पुलिस को देखकर भागने की कोशिश पड़ी भारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर जिले की खेरोदा थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को 1.520 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस टीम को देखकर बाइक को गलत दिशा में मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान भींडर क्षेत्र के भीखावानिया फला निवासी लोगरलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

खेरोदा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने भटेवर स्थित वासुदेव होटल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर नाकाबंदी की थी।

विज्ञापन


पढ़ें: जोधपुर जेल की बैरक में कैसे पहुंचा मोबाइल?: हिस्ट्रीशीटरों की पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान मंगलवाड़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखते ही बाइक को उल्टी दिशा में मोड़कर नवानिया पुलिया की तरफ तेजी से भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

बैग की तलाशी में मिला गांजा
पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल पर टंगे बैग की गहनता से तलाशी ली। बैग के अंदर एक थैली में 1.520 किलोग्राम अवैध गांजा मिला। पुलिस ने गांजा और बाइक जब्त कर आरोपी लोगरलाल को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने खेरोदा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच भींडर थानाधिकारी मुकेशचंद्र को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह गांजा कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई करने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed