{"_id":"662541c9e19bdb305e0ee696","slug":"udaipur-news-dead-body-of-school-teacher-found-hanging-in-house-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: घर में फंदे से लटका मिला स्कूल टीचर का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: घर में फंदे से लटका मिला स्कूल टीचर का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Sun, 21 Apr 2024 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:12 PM IST
सार
पुलिस ने जाह्नवी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महाराणा भूपाल अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिया। जाह्नवी अपनी माता और बहन के साथ न्यू भूपालपुरा में किराए के मकान में रहती थी।
विज्ञापन
जाह्नवी यादव का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के एक निजी स्कूल में छोटे बच्चों को पढ़ाने वाली मोंटेसरी टीचर जाह्नवी यादव ने रविवार को अवकाश के दिन अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जाह्नवी अपनी माता और बहन के साथ न्यू भूपालपुरा में किराए के मकान में रहती थी। जाह्नवी को फंदे पर लटके हुए उसकी मां और बहन ने देखा तो तत्काल फंदे से उतारकर भटजी की बाड़ी स्थित जीबीएच अमेरीकन हॉस्पिटल ले गई। अस्पताल की इमरजेंसी में जांच कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस बीच सूचना मिलने पर भूपालपुरा पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने जाह्नवी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महाराणा भूपाल अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिया।
जाह्नवी की खुदकुशी को लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि जाह्नवी यादव स्कूल की जिंदादिल और खुशमिजाज टीचर थी। उसकी उम्र 25 वर्ष थी। जिससे बच्चे उनके साथ मित्र की तरह बर्ताव करते थे।
विज्ञापन
शनिवार को जाह्नवी ने स्कूल टाइम में बच्चों के साथ डांस किया था, जिसके वीडियो बने थे। उसके पारिवारिक हालात सामान्य नहीं थे। माता-पिता के बीच सम्बन्ध तनावपूर्ण थे। दोनों एक दूसरे से अलग रहते थे। जाह्नवी और उसकी बहन मां के साथ रह रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।