{"_id":"68bbec0f9ceba448590e04c1","slug":"udaipur-news-bjp-mla-pushes-college-bus-alongside-locals-vehicle-stranded-in-flooded-underpass-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: भाजपा विधायक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कॉलेज बस को लगाया धक्का, अंडरपास पर भरे पानी में फंसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: भाजपा विधायक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कॉलेज बस को लगाया धक्का, अंडरपास पर भरे पानी में फंसी बस
Sat, 06 Sep 2025 01:38 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:38 PM IST
सार
भारी बारिश के चलते एकलिंगपुरा अंडरपास के जलभराव में एक कॉलेज बस फंस गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे भाजपा विधायक ने ग्रामीणों के साथ धक्का मारकर बस को बाहर निकाला।
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने लगाया बस को धक्का
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर में आज सवेरे से लगातार बारिश के चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी दौरान शहर के पास एकलिंगपुरा अंडरपास में जलभराव के बीच एक कॉलेज बस फंस गई, जिसमें 30 से अधिक छात्र सवार थे।
विज्ञापन
बस को फंसा देख वहां से गुजर रहे बीजेपी विधायक फूलसिंह मीणा गाड़ी से उतरे और आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर बस को धक्का देकर बाहर निकाला। अब यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे किरोड़ीलाल, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार
विज्ञापन
गौरतलब है कि उदयपुर में सुबह से ही मध्यम बारिश जारी है। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण सवीना सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आमजन की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिले के गोगुन्दा क्षेत्र में भी कई पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।