फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: BJP leader Satish Poonia performed ritual of Mayre, blessed bride and groom by singing a song

Rajasthan News: उदयपुर में भाजपा नेता सतीश पूनिया ने निभाई मायरे की रस्म, गीत गाकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Wed, 16 Apr 2025 11:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 16 Apr 2025 11:11 PM IST
सार

Udaipur News: भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा कि सामाजिक और पारिवारिक संस्कार ही भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं और ऐसे अवसरों पर इन मूल्यों को सहेजना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मुंदड़ा परिवार की समाजसेवा, संगठन के प्रति सक्रियता और पारिवारिक मूल्यों के पालन की सराहना की। 

विज्ञापन
Udaipur News: BJP leader Satish Poonia performed ritual of Mayre, blessed bride and groom by singing a song
भाजपा नेता सतीश पूनिया ने निभाई मायरे की रस्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया बुधवार को उदयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक पारिवारिक समारोह में आत्मीय रूप से हिस्सा लिया। यह आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा और वरिष्ठ समाजसेवी सुशील मुंदड़ा के बेटे के विवाह के उपलक्ष्य में रखा गया था, जिसमें डॉ. पूनिया ने पूरी भारतीय परंपरा के साथ मायरे की रस्म निभाई और वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

 
पारंपरिक अंदाज में मायरे की रस्म
समारोह में डॉ. सतीश पूनिया ने न केवल मेहमानों से आत्मीय मुलाकात की, बल्कि पारंपरिक गीत-संगीत का भी आनंद उठाया। उन्होंने फूलों का तारों का सबका कहना है गीत गाया और फूलों का चमकता गहना हो गाने पर मंच पर ठुमके भी लगाए। डॉ. पूनिया का यह अंदाज कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए बेहद यादगार बन गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: बूंदी में मटकी बेचने वाले को मिला 10.61 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, फर्जीवाड़े का हुआ शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सामाजिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति की सराहना की
डॉ. पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक और पारिवारिक संस्कार ही भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं और ऐसे अवसरों पर इन मूल्यों को सहेजना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मुंदड़ा परिवार की समाजसेवा, संगठन के प्रति सक्रियता और पारिवारिक मूल्यों के पालन की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव ऐसे संस्कारों को जीते हैं और आगे बढ़ाते हैं।

Udaipur News: BJP leader Satish Poonia performed ritual of Mayre, blessed bride and groom by singing a song
भाजपा नेता सतीश पूनिया ने निभाई मायरे की रस्म - फोटो : अमर उजाला

समाज के विभिन्न वर्गों की उपस्थिति
इस विवाह समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी और विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. पूनिया का आत्मीय स्वागत किया और उनके साथ सामूहिक स्मृतियां साझा कीं। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह पारिवारिक, भावनात्मक और संस्कृति से ओतप्रोत रहा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: नागौर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने ली तीन की जान; मां-बेटा और पोते की मौके पर मौत, चालक फरार
 
नवविवाहित जोड़े को दीं शुभकामनाएं
डॉ. सतीश पूनिया ने वर-वधू को अपने हाथों से आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, सफल और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का एक पवित्र मिलन होता है। ऐसे अवसर पर समाज का एकजुट होना भारतीय जीवनशैली की विशेषता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed