{"_id":"67ffd82b6b4915e3ef0a29a3","slug":"nagaur-news-speeding-camper-took-lives-of-three-mother-son-and-grandson-died-on-spot-driver-absconded-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नागौर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने ली तीन की जान; मां-बेटा और पोते की मौके पर मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नागौर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने ली तीन की जान; मां-बेटा और पोते की मौके पर मौत, चालक फरार
Wed, 16 Apr 2025 09:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:47 PM IST
सार
Nagaur News: नागौर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने तीन लोगों की जान ले ली। इस हादसे में मां-बेटा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटनास्थल से चालक फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कैंपर गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागौर जिले के अंबाली चौराहे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर गाड़ी ने पंचर की दुकान के पास खड़े मां, बेटे और पोते को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजसमंद में बारातियों की बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत; चकनाचूर हुई बस, 37 बाराती हुए घायल
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना कटौती साइड से तेज गति में आ रही बोलेरो कैंपर की है, जो नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पंचर की दुकान पर खड़े तीनों को रौंदते हुए सीधे खेत में जा गिरी। हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान नागौर के बरनेल गांव स्थित चोटियों की ढाणी निवासी मां, बेटा और पोते के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं, हादसे के बाद बोलेरो कैंपर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बड़ी खाटू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को छोटी खाटू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- धींगा गवर मेला: जोधपुर में ऐतिहासिक मेला आज से; पुरुषों और डीजे पर बैन, महिलाओं से बदसलूकी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन