फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: A woman died in a panther attack in Udaipur

Udaipur: वन विभाग के सभी प्रयास विफल, हाथ नहीं आया पैंथर; फिर ली महिला की जान, मोर्चरी के बाहर जमकर हंगामा

Thu, 17 Oct 2024 08:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 17 Oct 2024 08:14 PM IST
सार

महिला की मौत के बाद समाज के लोगों ने मोर्चरी के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने फोरेस्ट डिपार्टमेंट हत्यारा है... के नारे लगाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
Udaipur News: A woman died in a panther attack in Udaipur
मौर्चरी के बार जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में गुरुवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब पैंथर के हमले में अपनी जान गंवा बैठी मांगी बाई का पोस्टर्माटम होना था। समाज के लोगों ने मोर्चरी के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने फोरेस्ट डिपार्टमेंट हत्यारा है... के नारे लगाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, डीएफओ अजय चित्तौडा और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजन और समाज के लोगों ने सरकार से 20 लाख रुपये के मुआवजे की मांग पर अड़ गए। समाज के लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक डेड बॉडी नहीं उठाई जाएगी। करीब दो घंटों तक लोगों ने वहां पर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


उसके बाद डीएफओ अजय चित्तौड़ा ने कहां कि वन विभाग के नियमानुसार पांच लाख का प्रावधान है वो दिया जाएगा और हमारी तरफ से कोशिश कर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा कि पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिलाये जाएं। इस आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल लोग अभी भी मोर्चरी के बाहर ही जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आदमखोर ने अब तक 12 लोगों की जान ले ली है, लेकिन वन विभाग अभी तक पैंथर को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाया है। वन विभाग, पुलिस और आर्मी ने पैंथर को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन पैंथर का कोई सुराग नहीं मिला है। एक अक्तूबर को राठौडों के गुडा में एक महिला पर पैंथर ने हमला किया उसके बाद से ही वन विभाग और पुलिस दिन रात पैंथर की तलाश में जुट गई है। उसके पैंथर तो पकड़ में नहीं आया लेकिन उसका मूवमेंट जारी है। कल जो हमला हुआ वो राठौडों के गुडा के पांच किलोमीटर दूर मदार क्षेत्र में हुआ। इस बीच पैंथर ने किसी भी इंसान पर अटैक नहीं किया हालांकि इन दिनों उसने मवेशियों पर जरूर अटैक किया। वन विभाग की विफलता को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है और लोग दहशत में भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed