फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: 1500 kg fake ghee recovered in Udaipur, accused arrested

Udaipur News: उदयपुर में होली से पहले घी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो नकली घी जब्त, संचालक गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 04:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

DST पुलिस और स्वास्थ्य विभाग इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहे हैं कि यह कारोबार कितने समय से चल रहा था और कहां-कहां इसकी सप्लाई होती थी। पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर अवैध खाद्य पदार्थों पर निगरानी बढ़ा दी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Udaipur News: 1500 kg fake ghee recovered in Udaipur, accused arrested
उदयपुर में पकड़ा गया नकली घी का जखीरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर की DST पुलिस ने एक इनपुट के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई में 1500 किलो से ज्यादा नकली घी जब्त किया गया, जबकि घी बनाने और बेचने वाले मुख्य आरोपी लोकेश जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह फैक्ट्री रीको इलाके में संचालित की जा रही थी। यहां कई नामी ब्रांड्स के खाली बॉक्स और डिब्बे भी बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


नकली घी के कारोबार सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने खाद्य विभाग को सूचना दी, जिसके बाद सीएमएचओ के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर अशोक गुप्ता मौके पर पहुंचे और घी के सैंपल लिए। उदयपुर जिला स्पेशल पुलिस को सूचना मिली थी कि रीको क्षेत्र में नकली घी का बड़ा कारोबार चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर मौके पर दबिश दी। फैक्ट्री में अमूल, नोवा, सरस सहित कई बड़े ब्रांड्स के खाली पैकेट और डिब्बे पड़े मिले, जिनका इस्तेमाल नकली घी पैक करने में किया जा रहा था। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री की जांच शुरू की और जब्त किए गए घी के सैंपल लैब टेस्ट के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन


फूड इंस्पेक्टर अशोक गुप्ता ने बताया ने घी के सैंपल तो ले लिए गए हैं, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए कम्पनी के प्रतिनिधियों से बात कर ली गई है, जिसमें आरोपी लोकेश जैन द्वारा असली घी में नकली घी मिक्स कर पैकिंग करने और मार्केट में बेंचने की बात सामने आई हैं। उदयपुर में होली से पहले हुई इस बड़ी कार्रवाई मे 1500 किलो नकली घी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कहां होती थी सप्लाई जांच शुरू
फिलहाल DST पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आगे की कार्रवाई कर रही हैं। इस फैक्ट्री से कितने समय से नकली घी का कारोबार चल रहा था और कहां-कहां इसकी सप्लाई होती थी, इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। आपको बता दें कि त्योहारों से पहले नकली घी बाज़ारो मे बिकना शुरू हो जाता है ऐसे मे पुलिस ने भी अपने ख़ुफ़िया तंत्र को सक्रिय कर दिया है वही स्वास्थ्य विभाग की टीमे भी लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस कारोबार मे कौन कौन शामिल है उसकी भी जांच की जा रही है। 


बिक्री रोकना बड़ी चुनौती
यह मामला खाद्य सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के बाद बाजार में इनकी बिक्री रोकना भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। अब यह देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद क्या इन कारोबारियों पर नकेल कसी जा सकेगी या इन्हीं की तरह दूसरे कारोबारी और पनप जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed