{"_id":"68be65f5843d77bd1103d46b","slug":"udaipur-husband-arrested-for-killing-wife-tried-to-mislead-police-with-fake-story-udaipur-news-c-1-1-noi1424-3380184-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: नशे में धुत पति ने पत्नी का गला रेता, पुलिस को गुमराह करने गढ़ी झूठी कहानी, जांच में पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: नशे में धुत पति ने पत्नी का गला रेता, पुलिस को गुमराह करने गढ़ी झूठी कहानी, जांच में पर्दाफाश
Mon, 08 Sep 2025 04:10 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 04:10 PM IST
सार
शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठा केस दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस की कड़ी जांच ने सच उजागर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
विस्तार
जिले के सायरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी मेथी बाई की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात लोगों पर झूठा केस दर्ज करा दिया।
डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी विसाराम गमेती ने हत्या के बाद कहानी गढ़ी कि दो नकाबपोश लोगों ने उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी पर हमला कर दिया और गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। उसने खुद थाने जाकर यह रिपोर्ट दर्ज करवाई ताकि कोई शक न करे।
ये भी पढ़ें: Udaipur News: तेज धारा में हार गई जिंदगी, पुलिया पार कर रहा बुजुर्ग पानी में बहा, नाकाम हुईं बचाने की कोशिशें
विज्ञापन
पुलिस की गहन पूछताछ और सबूतों की कड़ी जांच ने धीरे-धीरे सच उजागर किया। गिरफ्तार किए जाने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि घटना की रात वह शराब पीकर घर लौटा था। उसी दौरान पत्नी से कहासुनी हुई, गुस्से में उसने पहले मारपीट की और फिर दीवार पर लगे शीशे को तोड़कर कांच के टुकड़े से पत्नी का गला काट दिया।
5 सितंबर की रात रावछ गांव में हुई इस घटना में गंभीर घायल मेथी बाई को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभ में पुलिस विसाराम की कहानी पर जांच कर रही थी, लेकिन जब तथ्यों का मिलान नहीं हुआ तो शक उसी पर गया।
पुलिस की कड़ी पूछताछ में अंततः विसाराम टूट गया और सच बता दिया। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सबूत जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।