{"_id":"6b02853d537fa335360465ca","slug":"udaipur-father-dies-during-daughter-wedding-body-kept-in-mortuary-seven-pheras-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियति का ये कैसा क्रूर इम्तिहान : पिता के अचानक निधन के बाद मोर्चरी में रखा शव, निभाई शादी की रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियति का ये कैसा क्रूर इम्तिहान : पिता के अचानक निधन के बाद मोर्चरी में रखा शव, निभाई शादी की रस्म
Sun, 22 Nov 2026 11:31 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, udaipur father dies during daughter wedding body kept in mortuary seven pheras

Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:31 AM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर जिले के ऋषभदेव उपखंड क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। पटियार (भूधर) गांव में बेटी की शादी की खुशियों के बीच पिता की अचानक मौत हो गई। बेटी प्रियंका की बिंदोली में पिता शंकरलाल मेघवाल पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए थे।
विज्ञापन
मृतक शंकरलाल मेघवाल
- फोटो : bihar
विस्तार
उदयपुर जिले के ऋषभदेव उपखंड क्षेत्र में एक बेटी की शादी की खुशियों के बीच पिता के अचानक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पटियार (भूधर) गांव में बेटी प्रियंका के विवाह समारोह के दौरान पिता शंकरलाल मेघवाल की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने इस कठिन परिस्थिति में धैर्य का परिचय दिया और पिता के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर सादगी के साथ शादी कराई। इसके बाद अगले दिन पिता का अंतिम संस्कार किया गया।
खुशी के माहौल में अचानक पसरा सन्नाटा
ग्राम पटियार निवासी दिवंगत शंकरलाल अपनी पुत्री प्रियंका के विवाह की तैयारियों में उत्साह के साथ जुटे हुए थे। घर में मंडप सजा हुआ था और सभी पारंपरिक रस्में खुशी-खुशी निभाई जा रही थीं। शाम को बड़ी धूमधाम के साथ बेटी की बिंदोली निकाली गई, जिसमें पिता शंकरलाल भी परिजनों और ग्रामीणों के साथ नाचते-गाते हुए शामिल हुए। हालांकि, बिंदोली खत्म होने के करीब एक घंटे बाद ही शंकरलाल अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोर्चरी में रखा शव और निभाई शादी की रस्म
जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां अचानक पिता के निधन से मातम छा गया। विपरीत समय में परिजनों ने आपसी सहमति से कठिन परंतु व्यावहारिक निर्णय लिया। परिजनों ने शंकरलाल के पार्थिव शरीर को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद, उन्होंने वर पक्ष को स्थिति की जानकारी दी। सूचना मिलने पर दूल्हा अपने परिवार के पांच निकटतम सदस्यों के साथ पटियार गांव पहुंचा। इसके बाद सादगी पूर्ण माहौल में प्रियंका और दूल्हे के विवाह के फेरे करवाए गए।
विज्ञापन
नम आंखों से विदाई और अगले दिन अंतिम संस्कार
शादी की रस्में पूरी होने के तुरंत बाद प्रियंका की विदाई की रस्म भी करा दी गई। जिस आंगन में शहनाइयां और शादी के मंगल गीत गूंजने थे, वहां हर किसी की आंखें नम थीं। बेटी की नई गृहस्थी की शुरुआत के साथ ही पूरा परिवार पिता के बिछड़ने के गहरे दुख से जूझ रहा था। बेटी को विदा करने के बाद, शनिवार को परिजनों ने मोर्चरी से शव लेकर शंकरलाल का अंतिम संस्कार किया।