{"_id":"58df74b04f1c1b424763e1f9","slug":"this-is-relief-to-udaipur-city-after-40-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 साल बाद उदयपुर शहर को ये मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 साल बाद उदयपुर शहर को ये मिली राहत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Apr 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई करता दस्ता
- फोटो : amar ujala
उदयपुर शहर के सबसे व्यस्त चौराहे देहलीगेट के उत्तरी छोर पर बने रास्ते को करीब 40 साल बाद चौड़ा किया गया। यह रास्ता बोटलनेक होने से यहां आने—जाने वाले लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती थी।
दरअसल, बीती रात दस बजे नगर विकास प्रन्यास का दस्ता देहलीगेट पर पहुंचा। प्रन्यास सचिव रामनिवास मेहता के नेतृत्व में दस्ते ने यहां बोटलनेक पर बनी भारतीय जीवन बीमा निगम की जमीन के कुछ हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की, जो रात करीब 12 बजे तक चली। अब इस चौराहे पर करीब चालीस साल बाद यातायात दबाव कम होगा और राहगीरों को राहत मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा कलक्ट्रेट की तरफ से टाउनहॉल व बापू बाजार आने—जाने वालों को होगा। गौरतलब है कि इस बोटलनेक को हटाने के लिए सालों से अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की कोशिशें जारी थीं, जो आखिरकार कामयाब हो गई।