{"_id":"58b9390e4f1c1b164f831098","slug":"the-woman-fired-hot-tongs-then-they-beat-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म चिमटे से महिला को दागा, फिर की जमकर पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म चिमटे से महिला को दागा, फिर की जमकर पिटाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर में प्रताड़ित महिला झमकू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता को गर्म चिमटे से दागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पति को गिरफ्तार किया है।
पति और स्वसुर के अत्याचारों से गम्भीर रूप से घायल हुई पीड़िता ठीक से चल भी नहीं पा रही है। आलम यह हो गया है कि पीड़िता अपने दूध मुहें बच्चे को जलने के कारण बाहर का दूध ही पिलाने को मजबूर है। पुलिस को जब यह जानकारी मिली तो वह भी एक बार पीड़िता से रिपोर्ट लेकर चली गई। बाद में छोटा मामला बताकर आरोपियों की जमानत तक कर दी। समाज के पंच भी गांव में पहंचे और पीड़िता के परिजनों को इतना डराया कि वह किसी को भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। लेकिन, मामला उछला तो पुलिस ने पीड़िता झमकू गमेती के पति भग्गा गमेती को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल विवाहित पीड़िता अपने पीहर तो आ गई है लेकिन उसकी हालत अभी भी दयनीय बनी हुई है। खौफ का वह मंजर पीड़िता की आंखों में अभी भी ताजा है, वह इतनी डरी हुई है कि कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। लोगों के अनुसार, घटना के वक्त वह वह चींखती रही, बिलखती रही लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। आरोपी पति और ससुर महिला को गर्म फुंकनी से तब तक दागते रहे जब तक की वह बेहोश नहीं हो गई।