फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Special campaign of police to curb increasing crime in Udaipur division

Udaipur News: उदयपुर संभाग में अपराध पर अंकुश के लिए पुलिस का विशेष अभियान, दो हजार से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार

Sun, 02 Apr 2023 09:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Apr 2023 09:49 PM IST
सार

उदयपुर संभाग में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। आईजी अजय पाल लांबा के निर्देश पर संभाग के सभी छह जिलों में चले अभियान के तहत पुलिस ने 2,144 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Special campaign of police to curb increasing crime in Udaipur division
उदयपुर पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर संभाग में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। आईजी अजय पाल लांबा के निर्देश पर संभाग के सभी छह जिलों में चले अभियान के तहत पुलिस ने 2,144 बदमाशों को गिरफ्तार किया। मामले पर जानकारी देते हुए आईजी लांबा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिला एसपी के नेतृत्व में 594 टीमों का गठन किया गया। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमों ने एक साथ 2,083 ठिकानों पर दबिश दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


अपनी कार्रवाई में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, अवैध खनन, स्थाई वारंटी, हार्डकोर क्राइम में शामिल 2,144 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने 127 वाहनों को भी जब्त किया। अभियान में सबसे ज्यादा 848 गिरफ्तारियां बांसवाड़ा जिले में और सबसे कम राजसमंद जिले में 92 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आईजी लांबा ने बताया कि आने वाले समय में भी इस तरह के अभियान लगातार चला कर बदमाशों की धरपकड़ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed