{"_id":"64a44de3460c68c4ab013498","slug":"reward-of-25-thousand-rupees-caught-in-copying-case-in-udaipur-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: नकल मामले में 25 हजार रुपये का इनामी पकड़ा, आठ साल से फरार आरोपी को जालौर जिले से किया दस्तयाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: नकल मामले में 25 हजार रुपये का इनामी पकड़ा, आठ साल से फरार आरोपी को जालौर जिले से किया दस्तयाब
Tue, 04 Jul 2023 10:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:20 PM IST
सार
कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा में नकल मामले में आठ साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये का इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में भर्ती परीक्षा में माइक्रो ब्लूटूथ और माइक्रोसेल से नकल के मामले में थाना गोगुंदा में साल 2015 में दर्ज मुकदमे में आठ साल से फरार चल रहे आरोपी श्रीराम पुत्र जगदीश निवासी सिवाड़ा थाना चितलवाना जिला जालौर को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि आरोपी श्रीराम के विरुद्ध राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा दो अगस्त 2015 को आयोजित की गई कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा 2013 में माइक्रो ब्लूटूथ और माइक्रोसैल से नकल के मामले में थाना गोगुंदा पर मुकदमा दर्ज हुआ था। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
जालोर से गिरफ्तार किया गया आरोपी
एसपी यादव ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत साइबर सेल की तकनीकी सहायता से टीम ने आठ साल से फरार चल रहे इनामी श्रीराम को जालौर जिले से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल करतार सिंह, कांस्टेबल चंद्र कुमार और हरेंद्र चौधरी और साइबर सेल से कांस्टेबल लोकेश रायकवाल शामिल थे।
विज्ञापन