फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   rajasthan news landslide on kedarnath road 120 passengers of udaipur stranded in hotel for 36 hours

Udaipur News: केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, 36 घंटे से होटल में फंसे राजस्थान के 120 यात्री, मदद की गुहार

Fri, 23 Sep 2022 01:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Sep 2022 01:08 PM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर से केदारनाथ की यात्रा पर गया 120 यात्रियों का जत्था भूस्खलन की वजह से पिछले 36 घंटों से फंसा हुआ है। बुधवार को यह जत्था गंगोत्री से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था।

विज्ञापन
rajasthan news landslide on kedarnath road 120 passengers of udaipur stranded in hotel for 36 hours
केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : Social Media

विस्तार

केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकला राजस्थान के उदयपुर से 120 यात्रियों का जत्था पिछले 36 घंटे से एक होटल के पास फंसा हुआ है। होटल में राशन की कमी के कारण न खाना नसीब हो रहा है और न पीने का पानी। दरअसल, गंगोत्री से केदारनाथ जाते समय पहाड़ भर-भराकर सड़क पर गिर गया। आवागमन बंद होने पर सभी यात्री बीच में ही फंस गए। उदयपुर के इस जत्थे में 120 यात्री हैं, जो परेशानियों से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन


जत्थे में शामिल उदयपुर के शंकरलाल चेचणी ने एक वीडियो जारी कर कहा, गुरुवार को यह जत्था गंगोत्री से केदारनाथ के लिए जा रहा था। शाम चार बजे बीच रास्ते में गंगनानी क्षेत्र में पहाड़ भर-भराकर सड़क मार्ग पर गिर गया। इससे मार्ग बाधित हो गया। तेज बारिश और पहाड़ों के बीच अचानक फंसने से यात्री घबरा गए। 120 यात्रियों में 60 पुरुष, 50 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


यात्रियों को आस-पास की होटलों में खाना भी नहीं मिल रहा है। क्योंकि होटलों तक पहुंचने वाली राशन सप्लाई भी मार्ग बाधित होने की वजह से ठप हो गई है। मलबा गिरने के बाद देखते-ही-देखते सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गंगोत्री से केदारनाथ जाने वाले एक तरफ तो केदारनाथ से गंगोत्री जाने वाले दूसरी तरफ फंस गए। ऐसे हालात में सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के बाद भी जाम के चलते ट्रैफिक शुरू होने में 12 घंटे का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया, शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना है। भूस्खलन की जगह से फाटा हेलीपैड काफी दूरी पर है। अगर शुक्रवार को रास्ता खुल जाता है तो समय से वहां नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में टिकट भी रद्द हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन होटल के बाहर रुके हैं, वहां राशन नहीं है। होटल संचालक पहले बुकिंग वालों की ही व्यवस्था कर रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द इसका कुछ समाधान निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed