{"_id":"58d8d2074f1c1b442363d8fa","slug":"pride-of-gauravi-extended-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर गौरवी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर गौरवी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 27 Mar 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
गौरवी सिंघवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर की गौरवी ने राजस्थान स्थापना दिवस से पहले प्रदेश को जीत का तोहफा दिया है। इस बार गौरवी ने सी—स्विमिंग में 36 किलोमीटर तैराकी कर नया रिकार्ड बनाया है।
जानकारी के अनुसार गौरवी सिंघवी ने 36 किमी की तैराकी 6 घंटे 35 मिनट और 34 सैकण्ड में पूरी की। रविवार को मुम्बई वर्ली सागर लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक तैरकर समुद्र में अपना नया रिकार्ड कायम कर दिया। इससे पहले भी उसने 16.8 किलोमीटर की दूरी 3.58 घंटे में तय कर नया कीर्तिमान बनाया था। गौरवी के पिता अभिषेक और मां शुभ ने अपनी बेटी के इस रिकार्ड के लिए ईश्वर का शुक्रियादा करते हुए खुशी जाहिर की। कोच महेश पालीवाल ने इसके लिए गौरवी की मेहनत को पूरा श्रेय दिया है।
गौरवी का टारगेट अब इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने का है। उधर, गौरवी की जीत के बाद उदयपुर में भी खुशी का माहौल है। उदयपुर के जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने उसके आगे के प्रशिक्षण को देखते हुए अनुदान राशि स्वीकृत करने राज्य सरकार को पत्र लिखने की बात कही है। गौरतलब है कि उदयपुर से भक्ति शर्मा के बाद गौरवी दूसरी लड़की है जो तैराकी में उपलब्धियां हासिल कर रही है।