{"_id":"63f98b82ac816e3e37040a15","slug":"police-recovered-301-kg-doda-from-smugglers-car-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्करों का पुलिस ने किया पीछा, कार छोड़कर हुए फरार, 301 किलो डोडा चूरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्करों का पुलिस ने किया पीछा, कार छोड़कर हुए फरार, 301 किलो डोडा चूरा बरामद
Sat, 25 Feb 2023 09:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 25 Feb 2023 09:46 AM IST
सार
नेशनल हाईवे पर भटेवर क्षेत्र में पुलिस नाकाबंदी को तोड़कर तस्करों पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीछा कर तस्करों की कार को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
जब्त किया तस्करी का माल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर रही खैरोदा थाना पुलिस की टीम पर क्रेटा कार में सवार तस्करों ने फायरिंग कर दी। पीछा कर पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपी कार को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को कार की तलाशी में 301 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसपी विकास शर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एएसपी मुकेश कुमार सांखला और सीओ रविंद्र प्रताप सिंह के सुपरविजन में खैरोदा थाना अधिकारी पवन सिंह की टीम गठित की गई। टीम ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर भटेवर क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। तभी मंगलवाड की तरफ से आ रही एक क्रेटा कार पुलिस टीम को देख नाकाबंदी तोड़ भागने लगी। इस पर टीम ने पीछा किया तो कार चालक फायरिंग करते हुए उदयपुर की तरफ भागने लगा। पुलिस ने भी तस्करों पर जवाबी हवाई फायरिंग की। सिंघानिया यूनिवर्सिटी के सामने तस्कर कार को छोड़कर फरार हो गए। कार की तलाशी में 17 कट्ठा में भरा 301 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा मिला है।
विज्ञापन
अवैध मादक पदार्थ से भरी कार जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना डबोक को सौंपा गया। गौरतलब है कि खेरोदा पुलिस ने 14 फरवरी को भी स्विफ्ट कार से 136 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा चूरा तस्करी करते हुए तस्कर ओमप्रकाश निवासी सोनड़ी थाना सेड़वा बाड़मेर को गिरफ्तार किया था। 1 सप्ताह में यह इनकी दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन