{"_id":"68655e311a7c1de08009f63a","slug":"police-presented-chargesheet-on-7th-day-in-rape-case-of-a-french-girl-udaipur-news-c-1-1-noi1402-3125784-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News:फ्रांस की युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पेश की चार्जशीट,24 लोगों को बनाया गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News:फ्रांस की युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पेश की चार्जशीट,24 लोगों को बनाया गवाह
Thu, 03 Jul 2025 02:57 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क अमर उजाला उदयपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:57 PM IST
सार
उदयपुर में फ्रांस की युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें 24 लोगों को गवाह बनाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने न्यायालय में आरोपी को पेश किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर में फ्रांस की युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में बड़गांव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 7वें दिन न्यायालय में चार्जशीट पेश कर दी है। 12 पेज का आरोप पत्र के साथ 205 पेज की चार्जशीट पेश की गई है। 24 लोगों को गवाह बनाया गया है। साथ ही मेडिकल में डीएनए रिपोर्ट सहित अन्य मेडिकल रिपोर्ट हैं। वहीं, टेक्निकल में सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, कॉल डिटेल, सीडीआर और लोकेशन डेटा आदि शामिल हैं।
थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी सिद्धार्थ उर्फ पुष्पराज ओझा फ्रांस की युवती को उसके होटल ड्रॉप करने के बहाने खुद की कार से जबरन न्यू भूपालपुरा स्थित अपने किराए के फ्लैट में ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें-घाटा वाला माताजी मंदिर में एक बार फिर चोरी की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
विज्ञापन
एड शूटिंग के लिए आई थी युवती
पुलिस के अनुसार फ्रांस की युवती अंबामाता इलाके में एक होटल में रुकी थी। कास्टिंग कॉल नाम से आरोपी और उसके सहयोगी की कंपनी है। इस कंपनी की ओर से एड शूटिंग के लिए बुलाने पर युवती 22 जून को उदयपुर आई थी। इसी दिन पिछोला, सज्जनगढ़ में शूटिंग की गई। इसके बाद रात को टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो कैफे में पार्टी के दौरान सिद्धार्थ स्मोक के बहाने फ्रांस की युवती को ले गया। अगले दिन 23 जून को युवती निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुई। हॉस्पिटल प्रबंधन की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और मामला सामने आया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। अनुसन्धान के बाद पुलिस ने चित्तौड़गढ़ से आरोपी सिद्धार्थ ओझा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद 25 जून को आरोपी के खिलाफ जांच पूरी की गई। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 64(1) और 87 के तहत चार्जशीट पेश की गई है।