{"_id":"68613a6d155935c25a06dc01","slug":"another-attempt-of-theft-in-ghata-wala-mataji-temple-incident-captured-in-cctv-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: घाटा वाला माताजी मंदिर में एक बार फिर चोरी की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: घाटा वाला माताजी मंदिर में एक बार फिर चोरी की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Sun, 29 Jun 2025 06:39 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 29 Jun 2025 06:39 PM IST
सार
उदयपुर के देबारी स्थित प्रसिद्ध घाटा वाला माताजी मंदिर में 26 जून की रात एक बार फिर चोरी का प्रयास किया गया। एक युवक मंदिर परिसर में घुसकर दानपेटी का ताला तोड़ने की कोशिश करता हुआ CCTV कैमरे में कैद हुआ।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर शहर के देबारी इलाके में स्थित प्रसिद्ध घाटा वाला माताजी मंदिर में एक बार फिर चोरी की कोशिश की गई है। यह घटना 26 जून की रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है, जब एक युवक मंदिर परिसर में घुस आया और दानपेटी का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगा। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी युवक के हाथ में लोहे की रॉड जैसा हथियार दिखाई दे रहा है, जिससे वह बार-बार दानपेटी का लॉक तोड़ने की कोशिश करता नजर आता है। हालांकि चोर अपनी कोशिश में सफल नहीं हो पाया और बिना कुछ चुराए मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: पायलट राजवीर सिंह की मौत के 13वें दिन मां के भी प्राण निकले, परिवार में शोक की लहर
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक ही मंदिर में लगातार हो रही चोरी की कोशिशों से स्थानीय श्रद्धालुओं और लोगों में चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश तेज कर दी है, और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।