फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Panther hunted a cow calf in Udaipur city area

Panther Attack: उदयपुर में नहीं रूक रहा पैंथर का आतंक, अब गाय के बछड़े का किया शिकार; लोगों में दहशत का माहौल

Mon, 14 Oct 2024 03:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 14 Oct 2024 03:03 PM IST
सार

Panther Attack: बड़ी गांव में पैंथर ने रिहायशी इलाके में बने पशुशाला में पहुंचकर वहां बंधी गाय पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया और उसकी मौत हो गई। जिस समय तेंदुआ गाय का शिकार कर रहा था, उस समय एक महिला दूध दुहने के लिए शेड में पहुंची थी।

विज्ञापन
Panther hunted a cow calf in Udaipur city area
गाय का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब तक तो उदयपुर शहर से दूर जंगलों में ही पैंथर का आंतक देखने को मिल रहा था, लेकिन अब पैंथर का मुवमेंट शहर के सटे गांव तक पहुंच गया है। उदयपुर शहर से सटे बड़ी गांव में सोमवार सुबह एक पैंथर ने गांव एकमें एक बछड़े का शिकार कर लिया।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बाड़े में पैंथर के पगमार्क के निशान भी थे। उदयपुर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर बड़ी गांव में देवीलाल चौबीसा के बाड़े में बंधे बछड़े का पैंथर ने शिकार किया।
विज्ञापन


असल में सुबह करीब सात बजे चौबीसा के बाड़ में जैसे ही महिला पशुओं को संभालने और दूध के लिए गई थी तो वहां पैंथर को देखा जो बछड़े को मार चुका था। महिला ने वहां से शोर मचाया तो पास से घर वाले और आसपास के लोग वहां पहुंचे और शोर के बीच पैंथर वहां से भाग निकला। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हो गया हैं। बता दें कि उदयपुर में इन बीते कुछ दिनों में पैंथर के हमले से 9 लोग भी अपनी जान से हाथ धो बैठे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed