फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   lok sabha speaker sumitra mahajan reach rajsamand for participate a programme

लोकसभा अध्यक्ष बोलीं, अपना समय मोबाइल—टीवी पर नहीं पढ़ने में लगाएं

Wed, 17 May 2017 05:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 May 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
lok sabha speaker sumitra mahajan reach rajsamand for participate a programme
राजसमंद में लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन - फोटो : amar ujala
राजस्थान के राजसमंद में बुधवार को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। सुमित्रा महाजन का उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने स्वागत किया। इसके बाद सुमित्रा महाजन ने सुबह करीब 11.30 बजे राजसमंद में नवनिर्मित सहकारिता भवन का लोकार्पण किया। साथ ही लोकसभा स्पीकर ने यहां सुपर मार्केट की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन


इसके बाद लोकसभा स्पीकर महाजन राजसमंद में आयोजित किए जा रहे बालिका उत्थान शिविर में भी सम्मलित हुई। इस शिविर में देशभर से बालिकाएं सम्मलित हो रही है। शिविर में महाजन ने बालिकाओं से बातचीत की व उन्हें सम्बोधित भी किया।
विज्ञापन


इन्दौर की सांसद सुमित्रा महाजन ने राजसमंदवासियों से शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने का आह्वान किया। साथ ही अपने शहर इन्दौर के समान सफाई करने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि इन्दौर की स्वच्छता में वहां के महापौर की मेहनत और शहर के लोगों के सहयोग रहा। उम्मीद है कि यहां के नगर परिषद सभापति भी ऐसा ही काम करेंगे। भिक्षु निलयम में आयोजित इस शिविर में उन्होंने कहा कि बालिकाओं को कौशलपूर्ण करने और जिम्मेदार बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित्रा महाजन ने बालिकाओं को नसीहत दी कि अपना समय व्यर्थ ही मोबाइल और टीवी पर गंवाने के स्थान पर किताब पढ़ने में लगाना चाहीए। उन्होंने सर्च इंजन गूगल को माता बताते हुए उसकी उपयोगिता को भी बालिकाओं को बताया। इस मौके पर उन्होंने मेवाड़ की धरती और राजस्थान की संस्कृति की खूब तारीफ की। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, सांसद हरिओम सिंह राठौड़, शनि आश्रम के दांती महाराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed