फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Leopard Sighting Hunts Dog in Residential Area Movement Captured on CCTV

उदयपुर: रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक, कुत्ते का शिकार कर गलियों में घूमता रहा; सीसीटीवी में कैद

Sat, 03 Oct 2026 02:28 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 02:28 PM IST
सार

उदयपुर के बेडवास इलाके के रिहायशी क्षेत्र में शनिवार अलसुबह लेपर्ड घूमता दिखाई दिया। उसने एक कुत्ते का शिकार किया और करीब 15 से 20 मिनट तक गलियों में घूमता रहा।

विज्ञापन
Udaipur Leopard Sighting Hunts Dog in Residential Area Movement Captured on CCTV
पैंथर की दस्तक से दहशत में इलाका - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उदयपुर शहर के रिहायशी इलाके में शनिवार अलसुबह लेपर्ड की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। न्यू आदर्श नगर-नाकोड़ा नगर, बेडवास इलाके में एक लेपर्ड ने कुत्ते का शिकार किया और करीब 15 से 20 मिनट तक आसपास की गलियों में घूमता रहा। लेपर्ड की पूरी गतिविधि इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है।

विज्ञापन

पैंथर की दस्तक से लोगों में भय
स्थानीय निवासी विक्रम कुमार जैन के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पौने तीन बजे उनका परिवार नाकोड़ा जैन तीर्थ जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान अचानक बाहर कुत्तों के भौंकने और शोर करने की आवाज सुनाई दी। शक होने पर पड़ोस में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें रिहायशी इलाके में लेपर्ड घूमता हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन

लेपर्ड ने कुत्ते का किया शिकार

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, लेपर्ड ने इलाके में एक कुत्ते का शिकार किया। इसके बाद वह करीब 15 से 20 मिनट तक आसपास घूमता रहा। कुछ देर बाद लेपर्ड शिकार किए गए कुत्ते को लेकर एक गली में स्थित मकान के सामने पहुंचा और उसे वहीं छोड़कर आगे निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे बाद घर से निकला परिवार
जिस मकान के सामने लेपर्ड कुछ देर तक मौजूद रहा, वहां रहने वाला परिवार करीब आधे घंटे बाद घर से बाहर निकला। बाद में जब परिवार को पता चला कि उनके घर के आसपास कुछ समय पहले ही लेपर्ड मौजूद था, तो वे घबरा गए।



ये भी पढ़ें- राजस्थान: निकाय चुनाव में तीन विधायकों की साख पर लगा झटका, चुनाव में गृह क्षेत्र का बोर्ड बचाने की चुनौती

बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
रिहायशी इलाके में लेपर्ड की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस इलाके की गलियों में दिनभर छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसे में लेपर्ड की लगातार मूवमेंट से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासी विक्रम कुमार जैन ने वन विभाग से इलाके में पिंजरा लगाने और लेपर्ड को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में लेपर्ड की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed