फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Behror Police Crackdown Stolen Trailer with 33 Tons of Rice Recovered in 6 Hours Driver Arrested

बहरोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छह घंटे में चोरी हुआ 33 टन चावल से भरा ट्रेलर बरामद, चालक गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 12:38 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sat, 03 Oct 2026 12:38 PM IST
सार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पुलिस ने 33 टन चावल से भरे चोरी हुए ट्रेलर को महज छह घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक को विराटनगर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चालक ने ट्रेलर में लदा चावल कोटपूतली में बेच दिया था।

विज्ञापन
Behror Police Crackdown Stolen Trailer with 33 Tons of Rice Recovered in 6 Hours Driver Arrested
पुलिस ने छह घंटे में चोरी का खुलासा किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पुलिस ने चोरी के एक मामले का महज छह घंटे में खुलासा करते हुए 33 टन चावल से भरे ट्रेलर को बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में ट्रेलर चालक को विराटनगर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक पर आरोप है कि उसने ट्रेलर में भरे चावल को कोटपूतली में बेच दिया था। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त करने के साथ ही बेचा गया चावल भी बरामद कर लिया है। बरामद चावल की कुल कीमत करीब 9 लाख 11 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


जयपुर भेजे गए थे 33 टन चावल
थाना अधिकारी बलराम यादव ने बताया कि बीते शुक्रवार सुबह ट्रांसपोर्टर अजय कुमार, निवासी शिमला श्यामपुर, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसने अपने ट्रेलर में करीब 33 टन चावल के 669 कट्टे भरवाकर चालक थान सिंह योगी, निवासी पहाड़ी, बहरोड़ के हाथ जयपुर भेजे थे। ट्रांसपोर्टर के अनुसार, ट्रेलर लेकर चालक जयपुर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन कोटपूतली पहुंचने के बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। काफी प्रयास के बावजूद चालक से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद ट्रांसपोर्टर को संदेह हुआ और उसने पुलिस थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


छह घंटे में चालक को पकड़ा
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने ट्रेलर और चालक की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जानकारी और अन्य माध्यमों से जांच करते हुए चालक की लोकेशन का पता लगाया और विराटनगर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जयपुर: प्रॉपर्टी-क्रिप्टो में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार; 1.25 करोड़ की मर्सिडीज जब्त


कोटपूतली में बेच दिया था चावल
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चालक ने ट्रेलर में लदे चावल को कोटपूतली में बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी चालक की निशानदेही पर चावल भी बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ट्रेलर में कुल 669 कट्टे चावल भरे हुए थे, जिनका वजन करीब 33 टन था। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 11 हजार रुपये है।

अन्य लोगों की भूमिका की जांच
मामले में पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि चावल बेचने में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed