फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Lack of doctors in dungarpur hospital

डॉक्टर नहीं है इसलिए वेंटिलेटर मशीनें लौटाने की तैयारी

Sun, 12 Mar 2017 03:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 12 Mar 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Lack of doctors in dungarpur hospital
हरिदेव जोशी जिला चिकित्सालय में रखे वेंटिलेटर - फोटो : amar ujala
डूंगरपुर के हरिदेव जोशी जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी यहां मासूमों की सेहत पर भारी पड़ रही है। ऐसे में यहां आवंटित दो वेंटिलेटर मशीन भी दिखावा साबित हो रही है। ऐसे में मशीनों को लौटाने की तैयारी अस्पताल प्रशासन कर रहा है। 
विज्ञापन


करीब आठ महीने पहले हरिदेव जोशी जिला चिकित्सालय में 16 लाख रुपए की दो वेंटिलेटर मिली थी। इनका लाभ श्वांस रोग से पीड़ित बच्चों को मिलता उससे पहले ही इन वेंटिलेटरों को उदयपुर के चिकित्सालय में भेजने की तैयारी कर ली गई है। इसका कारण जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


चिकित्सालय में डॉक्टरों के 73 पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में यहां केवल 26 डॉक्टर ही कार्यरत हैं। इनमें भी शिशु रोग विशेषज्ञ की संख्या मात्र 3 है। जिनमें से दो डॉक्टर ओपीडी में रहते हैं और एक डॉक्टर आपातकालीन यूनिट में सेवाएं देता है। ऐसे में यदि यहां बच्चों के लिए वेंटिलेटर की सुविधा शुरू की जाती है तो एक वेंटिलेटर पर एक डॉक्टर रहना अनिवार्य है ताकि वह वेंटिलेटर पर रहे बच्चे की नियमित मॉनिटरिंग कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा होना संभव नहीं था तो रविन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज ने यहां आए दोनों वेंटिलेटरों को उदयपुर अस्पताल में शिफ्टिंग करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि हरिदेव जिला चिकित्सालय में रोजाना करीब 150 बच्चे बीमारियों के उपचार के लिए आते हैं। इनमें से 20 बच्चे ऐसे होते हैं जिन्हें भर्ती करना पड़ता है। सर्दी के मौसम में श्वांस रोग से जुड़े बच्चे ऐसे आते हैं जिन्हें वेंटिलेटर की जरूरत होती है, लेकिन वेंटिलेटर के अभाव में उन्हें आईसीयू में ही भर्ती करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed