फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   three man dead in road accident

उदयपुर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रोले ने ली तीन जनों की जान

Mon, 06 Mar 2017 10:22 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
three man dead in road accident
ट्रोले की टक्कर से टूटी दीवार और मौके पर पड़े शव। - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय राजमार्ग -76 पर उदयपुर और गोगुंदा के बीच उदयपुर शहर से करीब पन्द्रह किलोमीटर दूर घसियार गांव में रविवार को सड़क हादसे में तीन जनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गोगून्दा की तरफ से आ रहा एक ट्रोला बेकाबू होकर श्रीनाथ जी मंदिर के सामने रेस्टोरेन्ट में घुस गया। इससे वहां चाय—नाश्ता कर रहे तीन युवकों की मौत हो गई। सभी मृतक नाथद्वारा निवासी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई । मृतकों के अलावा 2-3 जने घायल भी हो गए। सुखेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-76 का उदयपुर-माउंट आबू खण्ड हादसों का राजमार्ग बन चुका है। सरकार लोगों को बचाने के लिए यहां पर कोई व्यस्था नहीं कर रही है। इस मार्ग पर सर्विस लेन का प्रावधान भी कुछ चिह्नित क्षेत्रों में ही है। इससे कभी भी बड़े हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed