फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   four died after being trapped in a safety tank in udaipur

काल बना सेप्टिक टैंक लील गया चार जिंदगी

Mon, 03 Apr 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 03:07 PM IST
four died after being trapped in a safety tank in udaipur
मृतकों के शवों को निकालने में जुटे स्थानीय लोग
उदयपुर की हीराबाग कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बीती रात एक घर में बने करीब छह फीट गहरे सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इनमें मकान मालिक का बेटा भी शामिल है।


हादसा रात को करीब सवा 10 बजे यूनिवर्सिटी रोड स्थित हीराबाग कॉलोनी में रहने वाले श्यामलाल चित्तौड़ा के घर में हुआ। इन्होंने घर के सेप्टिक टैंक को खाली कराकर उसकी साफ—सफाई करने के लिए चार मजदूरों को बुलाया था। एक मजूदर सेप्टिक टैंक के अंदर उतरा, उसके कुछ देर बाद उसका दम घुटने लगा तो उसने बचाने के लिए टैंक के बाहर बैठे अन्य मजदूरों को अंदर बुलाया। जैसे ही एक और मजदूर टैंक में उतरा वह भी बेहोश होने लगा। ऐसे एक—एक करके तीन मजदूर टैंक के अंदर चले गए। टैंक में से आवाजें सुनकर श्यामलाल का बेटा विपिन भी दौड़ा और एक होमगार्ड मोहम्मद हुसैन के साथ मजदूरों को बचाने के लिए टैंक में उतर गया, लेकिन वह भी बेहोश हो गए।


यह देख तो हाहाकर मच गया। आसपास के लोगों ने मामले को भांप रेस्क्यू टीम को भी सूचित किया। रेस्क्यू टीम के नाम पर नगर निगम के अप्रशिक्षित लोग मौके पर पहुंचे और वह भी बिना साधनों के। लोगों ने जेसीबी की मदद से टैंक तोड़ा और सभी को बाहर निकाला। इस हादसे में विपिन, मजदूर गोपाल, नरेन्द्र और राजा की मौत हुई है जबकि मोहम्मद हुसैन की हालत गंभीर है, जिसका उपचार जारी है। घटना के अगले दिन मामले में विरोध प्रदर्शन के बाद निगम और प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया गया है। उधर, घटना के बाद श्यामलाल चित्तौड़ा के घर में गम का माहौल है। एक महीने पहले ही पत्नी की मौत हुई थी और अब बेटा विपिन भी चला गया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed