फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Dr. Girija Vyas cremated with Vedic honors, female priest recited Sanskar Mantras

Last Rites: डॉ. गिरिजा व्यास को वैदिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, महिला पुरोहित ने पढ़े संस्कार मंत्र

Fri, 02 May 2025 08:44 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 08:44 PM IST
सार

Udaipur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. गिरिजा व्यास का शुक्रवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान महिला पुरोहित सरला गुप्ता ने संस्कार मंत्र पढ़े।

विज्ञापन
Udaipur News: Dr. Girija Vyas cremated with Vedic honors, female priest recited Sanskar Mantras
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. गिरिजा व्यास का वैदिक सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और उदयपुर की गौरवशाली बेटी डॉ. गिरिजा व्यास का शुक्रवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दैत्य मगरी स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा सायं 4:15 बजे रवाना हुई और अशोकनगर मोक्षधाम में आर्य समाज की विधियों के अनुसार सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

विज्ञापन

 
जीवन भर नारी सशक्तिकरण की पक्षधर रहीं डॉ. व्यास की अंतिम यात्रा भी उनके विचारों की ही प्रतिनिधि बनी। आर्य समाज की वैदिक परंपराओं के अनुसार हुए अंतिम संस्कार में महिला पुरोहित सरला गुप्ता ने मंत्रोच्चार किया और अंतिम क्रियाएं संपन्न कराईं। पार्थिव देह को उनके भतीजे ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Udaipur News: डॉ. गिरिजा व्यास के अंतिम दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज, 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन



 
गिरिजा व्यास अमर रहें’ से गूंजा शहर
अंतिम यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर हजारों लोग भावभीनी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। ‘गिरिजा व्यास अमर रहें’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, गिरिजा जी का नाम रहेगा’, और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और नागरिकों ने सड़क किनारे खड़े होकर अंतिम दर्शन किए।



 
डॉ. व्यास की अंतिम यात्रा में न सिर्फ उदयपुर बल्कि दिल्ली, जयपुर और देशभर से गणमान्यजन पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, भाजपा नेता गजपाल सिंह राठौड़ और पारस सिंघवी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान अशोक गहलोत ने पार्थिव देह को कंधा दिया और उन्हें ‘सिद्धांतों पर टिके राजनीतिक जीवन की मिसाल’ बताया। गोविंद सिंह डोटासरा ने उन्हें ‘कांग्रेस विचारधारा की सशक्त वाहक’ कहा।
 
राजीव गांधी के कहने पर चुनी थी राजनीति की राह
डॉ. गिरिजा व्यास मूलतः शिक्षाविद थीं, लेकिन राजीव गांधी के आग्रह पर उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वे विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष जैसे पदों पर रहीं और हर भूमिका में प्रभावशाली कार्य किया।

यह भी पढ़ें- भावना हत्याकांड: डॉक्टर की हत्या का मुख्य आरोपी हिसार से गिरफ्तार; जानें प्यार, अस्वीकार और साजिश की दास्तान
 
नारी शक्ति के नेतृत्व में नारी शक्ति को अंतिम विदाई
अंतिम संस्कार की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि सरला गुप्ता ने महिला पुरोहित के रूप में मंत्रोच्चार किया, जो कि सामाजिक संदेश देता है कि अब अंतिम संस्कार जैसी पारंपरिक विधियों में भी नारी सहभागिता को स्थान मिल रहा है। यह डॉ. व्यास के जीवन के विचारों के अनुरूप ही था। डॉ. व्यास की विदाई में न केवल कांग्रेस बल्कि भाजपा और अन्य संगठनों के नेताओं की भागीदारी ने स्पष्ट कर दिया कि वे दलों से ऊपर उठकर सभी की प्रिय रहीं। उनकी सादगी, सेवाभाव और सशक्त विचारधारा ने उन्हें विशेष पहचान दी, जो आने वाले वर्षों तक याद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed