फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa: Polling Halted After Fake Vote Allegation, MP Murari Meena and BJP Candidate Face Off at Booth

दौसा: फर्जी वोट के आरोप से बूथ में हंगामा, सांसद मुरारी मीणा और BJP प्रत्याशी आमने-सामने, कुछ मिनट रुका मतदान

Fri, 11 Sep 2026 02:26 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 02:26 PM IST
सार

दौसा में मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग के आरोप ने चुनावी माहौल गरमा दिया। बूथ नंबर 79 पर भाजपा प्रत्याशी के एजेंट के आरोप के बाद सांसद मुरारीलाल मीणा और योगेश शर्मा आमने-सामने आ गए। हंगामे के चलते कुछ देर मतदान रुका रहा।

विज्ञापन
Dausa: Polling Halted After Fake Vote Allegation, MP Murari Meena and BJP Candidate Face Off at Booth
फर्जी वोटिंग के आरोप पर सांसद और भाजपा प्रत्याशी आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को जिले के 5 निकायों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच दौसा नगर परिषद के बूथ संख्या 79 पर हंगामे के कारण कुछ देर के लिए मतदान रुक गया। मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े मतदाताओं ने इस पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


सांसद मुरारीलाल मीणा परिवार के साथ मतदान करने बूथ पर पहुंचे थे। उनके साथ उनके मीडिया प्रभारी उमाशंकर भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी योगेश शर्मा के बूथ एजेंट ने मीडिया प्रभारी की बेटी पर फर्जी मतदाता के रूप में वोट डालने का आरोप लगा दिया। आरोप लगते ही बूथ के अंदर हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा प्रत्याशी योगेश शर्मा और सांसद मुरारीलाल मीणा के बीच तीखी बहस हो गई। योगेश शर्मा ने कहा कि वे किसी भी सूरत में फर्जी मतदान नहीं होने देंगे। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी चलती रही। हंगामे के कारण करीब 15 से 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। मतदान रुकने से केंद्र के बाहर कतार में खड़े बुजुर्गों और महिला मतदाताओं को परेशानी हुई। उन्होंने मतदान में देरी को लेकर नाराजगी जताई। बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी युधिष्ठिर मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद मतदान दोबारा शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बहरोड़: शरीर ने साथ छोड़ा, हौसला नहीं; अस्पताल से मतदान केंद्र पहुंचकर पीड़ित बुजुर्ग ने डाला वोट


दूसरे चरण का गणित
आज निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 5 निकायों दौसा और लालसोट नगर परिषद तथा लवाण, मंडावरी और रामगढ़ पचवारा नगर पालिका में मतदान हो रहा है। इन निकायों के कुल 150 वार्डों में 600 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके राजनीतिक भविष्य का फैसला 1,25,817 मतदाता करेंगे।

मतदान के लिए कुल 179 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 79 बूथ क्रिटिकल श्रेणी में हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1,500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में हर 5 मिनट में मोबाइल पार्टियों के जरिए गश्त की जा रही है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी और प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed