Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
Udaipur News: Congress veterans arrived to pay their last respect to Girija Vyas, funeral will be held at 4 pm
{"_id":"6814298275d2790a4c04210a","slug":"senior-congress-leader-dr-girija-vyas-passes-away-final-rites-in-udaipur-today-udaipur-news-c-1-1-noi1399-2899983-2025-05-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: डॉ. गिरिजा व्यास के अंतिम दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज, 4 बजे होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: डॉ. गिरिजा व्यास के अंतिम दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज, 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:05 PM IST
सार
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का पार्थिव शरीर कल देर रात उदयपुर पहुंचा। आज दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
1 of 4
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास के निधन के बाद देर रात उनका पार्थिव देह उदयपुर लाया गया। शुक्रवार सुबह 10 से 12 बजे तक दैत्य मगरी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन का समय रखा गया है। दोपहर बाद 4 बजे उदयपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गौरतलब है कि डॉ. व्यास का गुरुवार शाम अहमदाबाद के जायडस हॉस्पिटल में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। बीती 31 मार्च को गणगौर पूजा के दौरान आग से झुलसने के बाद उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और कल शाम 7:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
2 of 4
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. व्यास के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह कांग्रेस के शीर्ष नेता उदयपुर पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दैत्य मगरी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर पार्थिव देह पर कांग्रेस का ध्वज व पुष्पचक्र अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव व प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि डॉ व्यास की पार्थिव देह उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखी गई है और शाम 4 बजे बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
3 of 4
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राजस्थान सरकार के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, संदीप चौधरी, पवन गोदारा और उदयपुर लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व कलेक्टर तारा चंद मीणा भी उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ भाजपा के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
डॉ. गिरिजा व्यास न सिर्फ राज्य और केंद्र सरकार में मंत्री रहीं, बल्कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। वे महिलाओं के अधिकार और कल्याण के लिए हमेशा मुखर रहीं। 2018 में उन्होंने उदयपुर शहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें बीजेपी नेता गुलाबचंद कटारिया से पराजय मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की करीबी मानी जाने वाली डॉ. व्यास का राजनीतिक और सामाजिक जीवन सादगी, समर्पण और सेवा भावना से परिपूर्ण रहा। आज शाम उनका अंतिम संस्कार उदयपुर में किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।