फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Behror Civic Polls 66,896 Voters Cast Votes Across 55 Wards as 301 Candidates Vie for Victory

बहरोड़: शरीर ने साथ छोड़ा, हौसला नहीं; अस्पताल से मतदान केंद्र पहुंचकर पीड़ित बुजुर्ग ने डाला वोट

Fri, 11 Sep 2026 01:02 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 01:02 PM IST
सार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत बहरोड़ नगर परिषद समेत नीमराना और बर्डोद नगरपालिका में मतदान जारी है। बहरोड़ के 55 वार्डों में 66,896 मतदाता 69 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

विज्ञापन
Behror Civic Polls 66,896 Voters Cast Votes Across 55 Wards as 301 Candidates Vie for Victory
बहरोड़ में मतदान करने पहुंच रहे मतदाता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को बहरोड़ नगर परिषद समेत नीमराना और बर्डोद नगरपालिका में मतदान शुरू हो गया। बहरोड़ नगर परिषद क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया और कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं।
विज्ञापन


बहरोड़ नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए कुल 69 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर नगर परिषद क्षेत्र के 66,896 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव मैदान में कुल 301 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा के 52, कांग्रेस के 48 और बहुजन समाज पार्टी का एक प्रत्याशी शामिल है। वहीं, 200 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों की बड़ी संख्या के कारण कई वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।
विज्ञापन


सुबह से मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे मतदाता
मतदान शुरू होने से पहले ही कई केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे थे। मतदान केंद्रों के बाहर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार मतदाताओं को मतदान के लिए प्रवेश दिया गया। बुजुर्गों और अन्य मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर मतदान प्रतिशत पर बनी हुई है। राजनीतिक दलों के लिए अधिक से अधिक मतदान अपने पक्ष में कराने की चुनौती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरालिसिस से पीड़ित बुजुर्ग ने अस्पताल से पहुंचकर किया मतदान
बहरोड़ के वार्ड नंबर 40 स्थित बूथ संख्या 47 पर मतदान के दौरान लोकतंत्र में आस्था की मिसाल देखने को मिली। पैरालिसिस से पीड़ित एक बुजुर्ग को अस्पताल से सीधे मतदान केंद्र लाया गया। शारीरिक परेशानी के बावजूद बुजुर्ग ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुजुर्ग के मतदान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें शारीरिक परेशानी के बीच मतदान केंद्र पहुंचते और मतदान करते हुए देखा जा सकता है। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों के बीच बुजुर्ग मतदाता का यह जज्बा चर्चा का विषय रहा। बीमारी के बावजूद मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग को देखकर अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरणा मिली।


ये भी पढ़ें-  राजस्थान निकाय चुनाव: बाड़मेर में वोट मांगने को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिला के थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन की व्यवस्थाएं
जिले में दूसरे चरण के तहत बहरोड़ नगर परिषद के साथ नीमराना और बर्डोद नगरपालिका में भी मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। अब सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत पर टिकी हैं। शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद बहरोड़ नगर परिषद के 55 वार्डों में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed