{"_id":"58b9348b4f1c1bbd56835388","slug":"digital-fair-will-start-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":" डिजिटल मेला शुरू होगा 7 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल मेला शुरू होगा 7 से
अमर उजाला टीम डिजिटल/उदयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल लेने—देन के प्रति जागरूकता लाने के लिए उदयपुर जिला प्रशासन की भामाशाह डिजिटल मेला आयोजित किया जाएगा। मेला नगर निगम परिसर में 7 मार्च से शुरू होगा और एक माह तक चलेगा।
मेले में लोगों को डिजिटल लेने लेन से जुड़ी जरूरी जानकारियां तो दी ही जाएंगी साथ ही उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि डिजिटल लेने देन से किस तरह हम अपने जीवन को और आसान बना सकते हैं। इस मेले में भामाशाह कार्ड भी बनेंगे वहीं सभी बैंकों की स्टॉल्स लगेगी जहां पर आने वालों को कैशलेस ट्रांजेक्शन किस तरह से करें, इसके बारे में बताया जाएगा।
कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि डिजिधन मेले पूरे देश में अलग-अलग समय पर आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में सभी लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लकी ड्रॉ में 50 रुपए से लेकर तीन हजार रुपए या ज्यादा का डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। यह ड्रॉ पूरे देश में एक साथ निकाला जाएगा। वहीं एक करोड़ का मेगा ड्रॉ भी होगा जिसमें पूरे देश के लोगों में से किसी एक का चयन होगा और उसे एक करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी।