फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Controversy in Ambedkar's birth anniversary rally in Udaipur Gogunda town

Udaipur: आंबेडकर जयंती पर चौक से धार्मिक झंडा हटाने पर हंगामा, 28 से ज्यादा युवकों पर केस दर्ज, पुलिस बल तैनात

Sat, 15 Apr 2023 02:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 15 Apr 2023 02:45 PM IST
सार

गोगुन्दा (तहसील) कस्बे में आंबेडकर की जयंती पर रैली के दौरान कुछ लोगों ने चौराहे पर लगा भगवा झंडा हटाकर आसमानी रंग का यानी भीम सेना का झंडा लगा दिया, जिसके बाद तनाव का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Controversy in Ambedkar's birth anniversary rally in Udaipur Gogunda town
चौराहे पर जमा युवाओं को हटाती पुलिस। - फोटो : social media

विस्तार

उदयपुर जिले के गोगुन्दा (तहसील) कस्बे में धार्मिक झंडे को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर रैली के दौरान कुछ लोगों ने चौराहे पर लगा भगवा झंडा हटाकर आसमानी रंग का यानी भीम सेना का झंडा लगा दिया। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया। पुलिस ने धार्मिक भावना को भड़काने के आरोप में 28 से ज्यादा युवकों पर एफआईआर भी दर्ज की है। 

विज्ञापन


घटना के अनुसार शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कई जगह कार्यक्रम हुए। इसी दौरान उदयपुर जिले से 30 किलोमीटर दूर गोगुंदा कस्बे में एक रैली निकाली गई। ये रैली गांव के महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंची। इस दौरान रैली में मॉजूद कुछ युवाओं ने चौराहे पर लगे भगवा झंडे को हटाकर आसमानी रंग का यानी भीम सेना का झंडा लगा दिया। इस दौरान पुलिस ने युवाओं को रोकने का प्रयास किया परंतु युवा नारेबाजी करते रहे। घटना की खबर फैलते ही गांव से भी ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। शनिवार सुबह 10 बजे तक हालात बिगड़े रहे। मौके पर भारी भीड़ जुटती रही।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी भगवा ध्वज को हटाने का वीडियो वायरल हो गया। तनाव बढ़ने के बाद पुलिस के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौक पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाधिकारी अनिल विश्नोई के अनुसार मामले में अशांति फैलाने का प्रयास किया गया है। कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed