फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   CM Ashok Gehlot distributed 3 croreth guarantee card in Udaipur urged people of state to take advantage

Udaipur: सीएम अशोक गहलोत ने तीन करोड़ वां गारंटी कार्ड बांटा, प्रदेश की जनता से लाभ लेने का किया आग्रह

Tue, 09 May 2023 05:39 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 May 2023 05:39 PM IST
सार

राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने आमलीगढ़ में महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग शिविर के दौरान कहा- महंगाई राहत कैम्पों में 10 योजनाओं के रजिस्ट्रेशन से लोगों को आर्थिक और सामाजिक संबल मिलेगा। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करने के बाद जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot distributed 3 croreth guarantee card in Udaipur urged people of state to take advantage
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महंगाई से राहत देने में राजस्थान ने एक रिकॉर्ड कायम किया है। महंगाई राहत कैंप का तीन करोड़ वां कार्ड मंगलवार को उदयपुर में जारी हुआ। मुख्यमंत्री गहलोत ने लाभार्थी नफीसा बानो को तीन करोड़ वां गारंटी कार्ड उदयपुर के गंगुकुंड परिसर में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में सौंपा। साथ ही लाभार्थी महिला को बधाई भी दी।

विज्ञापन

सीएम ने किया विजिट
उदयपुर की नफीसा बानो को 3 करोड़ वां महंगाई राहत का गारंटी कार्ड मिला है। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने हाथों से यह कार्ड उन्हें सौंपकर जनता में मैसेज दिया है। अशोक गहलोत ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली उदयपुर में आयोजित महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में भी विजिट और लाभार्थियों से संवाद किया।

विज्ञापन

प्रदेश की जनता से किया आह्वान
राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने आमलीगढ़ में महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग शिविर के दौरान कहा- महंगाई राहत कैम्पों में 10 योजनाओं के रजिस्ट्रेशन से लोगों को आर्थिक और सामाजिक संबल मिलेगा। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आमजन के सर्वांगीण विकास में कमी नहीं रखी है। राजस्व मंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि महंगाई से राहत के लिए कैम्पों में पंजीकरण करवाकर लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार द्वारा वंचित वर्ग के उत्थान के लिए चिकित्सा, शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहितैषी सरकार की ओर से पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया गया। साथ ही स्वास्थ्य का अधिकार, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं लागू करने वाला राजस्थान अग्रणी राज्य बन गया है। प्रदेशवासियों को कानून बनाकर स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन शहरों और गांवों के संग अभियान का भी निरीक्षण
राजस्व मंत्री ने प्रशासन गांवों के संग और प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा- नामांतरण, खातेदारी, भू-उपयोग परिवर्तन सहित जनता से जुड़े अन्य जरूरी कार्यों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में दुधारू गौवंश का बीमा, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना , घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट, कृषि उपभोक्ताओं के लिए 2000 यूनिट बिजली निःशुल्क देने जैसी योजनाओं को राज्य में लागू किया गया है। इनसे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed