फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CBSE Result 2025: Daughters of Udaipur created a record, Saumya and Riya achieved great success

CBSE Result 2025: उदयपुर की बेटियों ने रचा कीर्तिमान, सौम्या और रिया ने हासिल की शानदार सफलता

Tue, 13 May 2025 10:11 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 10:11 PM IST
सार

CBSE Result 2025: सीबीएसई रिजल्ट में रिया भट्ट ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह अब NEET की तैयारी कर रही हैं और भविष्य में डॉक्टर बनने का सपना रखती हैं। वहीं, 94 प्रतिशत अंक हासिल सौम्या ने बताया कि वह इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को देती हैं।

विज्ञापन
CBSE Result 2025: Daughters of Udaipur created a record, Saumya and Riya achieved great success
सौम्या और रिया ने हासिल की शानदार सफलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। लंबे समय से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हुआ। उदयपुर में सीबीएसई में बेटियों ने बाजी मारी। आलोक सीनियर सेकेंडरी सेक्टर 11 की रिया भट्ट ने विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, स्टेप बाय स्टेप स्कूल की सौम्या जोशी ने 94% के साथ अपने माता पिता का सपना पूरा किया।

विज्ञापन


उदयपुर में रिजल्ट घोषित होने के बाद जिन स्टूडेंट्स के अच्छे नंबर आए तो उनके माता-पिता के चेहरे खिल गए। वहीं, कम नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स के परिवारजनों ने भी उन्हें अगली बार अच्छी मेहनत करने की प्रेरणा दी। लेक सिटी की बेटियों ने एक बार फिर परचम लहराते हुए जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CBSE Results: बाड़मेर की निधि जोशी 98.2% अंक हासिल कर बनीं जिला टॉपर, आईएएस बनने का सपना
विज्ञापन
विज्ञापन

 
94 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली स्टेप बाय स्टेप हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सौम्या जोशी के पिता संभाग के सबसे बड़े एमबी हॉस्पिटल में लैब तकनीशियन हैं और माता खुद एक टीचर हैं। सौम्या ने बताया कि वह इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को देती हैं। वहीं, सौम्या के पिता मनोज्ञ जोशी ने बताया कि सौम्या अध्ययन के साथ कत्थक नृत्य भी सीख रही है। पेंटिंग विषय में सौम्या को 100 में 100 अंक प्राप्त हुए, जो उनकी रचनात्मकता और मेहनत का प्रतीक है।

 
वहीं, आलोक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 11 की छात्रा रिया भट्ट ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन किया है। रिया अब NEET की तैयारी कर रही हैं और भविष्य में डॉक्टर बनने का सपना रखती हैं। रिया ने अपनी सफलता के लिए नियमित अध्ययन, स्कूल के शिक्षकों विशेषकर डायरेक्टर डॉ. प्रदीप कुमावत और प्रिंसिपल सर की प्रेरणा के साथ अपने परिवार के मार्गदर्शन को अहम बताया। रिया ने बताया कि पिछले दो वर्षों से उन्होंने मोबाइल को पढ़ाई संबंधित कार्य के अलावा कभी हाथ नहीं लगाया। यही वजह है कि वह सोशल मीडिया से दूर रहकर पूरे मन से पढ़ाई कर पाईं। रिया ने अपनी सफलता के पीछे माता-पिता और अपने चाचा की हौसला अफजाई को भी बड़ी वजह माना। रिया के एक पिता एक शिक्षक और मां ग्रहणी हैं।

यह भी पढ़ें- CBSE Results:  जोधपुर की अद्विता जैन ने 12वीं में हासिल किए 99.4% अंक, कला संकाय में शहर में प्रथम स्थान
 
इन दोनों छात्राओं ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे उदयपुर का नाम रोशन किया है। इनकी मेहनत और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। सीबीएसई के इस परीक्षा परिणाम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed