{"_id":"58be67244f1c1b607cdc474d","slug":"basic-necessity-problems-would-be-monitoring-by-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाट्सएप पर बताएंगे अधिकारी पानी—बिजली और हेल्थ की समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाट्सएप पर बताएंगे अधिकारी पानी—बिजली और हेल्थ की समस्याएं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कार्यरत सरकारी अधिकारी अपने से बड़े अधिकारियों को वाट्सएप के जरिये बताएंगे कि कौनसे इलाके में क्या समस्या है। साथ ही इनके प्रति वे कितने जागरूक हैं और समाधान के लिए क्या कर रहे हैं।
दरअसल, प्रतापगढ़ जिला कलक्टर ने नेहा गिरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिनी सचिवालय में हुई बैठक में जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। खासकर विद्युत, पेयजल और स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों को मॉनिटरिंग के लिए वाट्सएप का सहारा लेने को कहा है। कलक्टर ने कहा कि जन समस्याओं पर नजर रखने के लिए लोगों के संपर्क में रहे, ताकि मौके की हकीकत अधिकारियों को पता चल सके।
उन्होंने कहा कि जिन घरों में एलईडी लाइट्स नहीं लगने से बिजली के बिल ज्यादा आ रहे हैं, ऐसे लोगों को इन लाइट्स का महत्व समझाए। जहां भी पेयजल व्यर्थ बह रहा है वहां तुरन्त लीकेज दुरुस्त करें। लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव और साफ—सफाई के लिए जागरूक करें। नवजात शिशुओं के साथ प्रसुताओं के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाए। किलकारी वॉयस मैसेज स्कीम की निरन्तर मॉनिटरिंग की जाए। धरियावद रोड पर देवगढ़ के घाटे के पास सड़क का ग्रेवल सही कराएं।