फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   ACB arrested female patwari taking bribe of five thousand rupees in Udaipur

Rajasthan: उदयपुर में एसीबी की कार्रवाई, महिला पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Sat, 19 Nov 2022 08:27 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 19 Nov 2022 08:27 AM IST
सार

परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि परिवादी ने उससे 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी। जिसमें सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ। ये रकम मौका पर्चा बनाने के एवज में मांगी गई थी। 

विज्ञापन
ACB arrested female patwari taking bribe of five thousand rupees in Udaipur
रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को उदयपुर में कार्रवाई की। एसीबी टीम ने सवीना की महिला पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने मौका पर्चा बनाने के लिए रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन


एसीबी को परिवादी लकड़वास निवासी दीपक लोहार ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी भूमि पर स्टे होने के बावजूद उसके मामा भूमि पर निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इस पर परिवादी ने कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पटवारी ने उसका काम नहीं किया। पटवारी ने उससे 20 हजार की रिश्वत की मांग की। परिवादी ने पैसे देने से मना कर दिया, लेकिन पटवारी दबाव बनाती रही। फिर दोनों के बीच 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। 

विज्ञापन


उसके बाद मौका पर्चा बनाने की बात पर पटवारी ने 15 नवंबर को पांच हजार रुपए ले लिए। शेष पांच हजार रुपए बाद में देने की बात कही थी। एसीबी की टीम ने शुक्रवार को पटवारी को राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed