{"_id":"58bd07784f1c1b2647e7e67c","slug":"a-man-commits-suicide-after-wife-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन भी नहीं सह पाया पत्नी का गम, वो भी चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन भी नहीं सह पाया पत्नी का गम, वो भी चला गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर के झाड़ोल में पत्नी की मौत के आठ दिन बाद ही एक वृद्ध ने मौत को गले लगा लिया। अब स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार नांदवेल का निवासी 62 वर्षीय कालूलाल ने घर में ही फन्दा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक के पुत्र प्रेमचंद ने पिता को फंदे पर लटका देखा तो तुरन्त पुलिस को सूचना दी। इस पर वहां पहुंची पुलिस को प्रेमचंद ने बताया कि करीब आठ दिन पहले ही उसकी मां मर गई थी।
इसके बाद से ही पिता काफी गुमसुम रहते थे। वह किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करते थे। कई बार उसने पिता से उनकी परेशानी पूछी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। रविवार को जब वे कहीं नहीं मिले तो उन्होंने पास ही बाड़े में जाकर देखा, जहां पिता फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।