फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   udaipur suicide

स्कूल संचालिका ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा

Thu, 10 Jul 2014 01:35 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 10 Jul 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
udaipur suicide

उदयपुर के सलूम्बर में बोहरवाड़ी स्थित एक निजी स्कूल में स्कूल की संचालिका शैबा सेम्युअल ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मौके पर सुसाइड नोट मिला है। युवती ने आत्महत्या से पूर्व विद्यालय की एक सीट के पीछे अंग्रेजी में सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने लिखा कि मुझे माफ कर देना पापा, चेतन ने मुझे मरने को मजबूर कर दिया, उसने मुझे जीते जी मार डाला, अब मैं तड़प कर जीना नही चाहती, माफ कर दो नहीं तो चेतन मुझे मार डालेगा।

विज्ञापन


शैवा के पिता ने पुलिस को बताया कि सुसाइड नोट में जिस चेतन का उल्लेख है वह उनके उदयपुर स्थित विद्यालय में वैन का चालक था। इस वर्ष उसको काम पर नहीं रखा है। पूर्व में भी उसने शैवा को परेशान किया था, जिसकी वजह से उसे दो बार केरल भेजना पड़ा। पुलिस ने युवती के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुमसुम रहने लगी थी पीडि़ता

पुलिस जांच में जुट गई है और उदयपुर निवासी एक युवक द्वारा परेशान करने की बात सामने आई हैं। मूलत: उदयपुर के सवीना निवासी शैबा (19) पुत्री बोहरवाडी में फैलोशिप एकेडमी स्कूल चलाती थी और परिसर में ही एक कमरे में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नया शिक्षा सत्र शुरू होने के चलते 30 जून को उदयपुर से यहां आई थी। तब से गुमसुम रहती थी । लोगों से बातचीत करना भी कम कर दिया था। सुबह घटना का पता लगने पर डीएसपी अभयसिंह भाटी, थानाधिकारी हेरंब जोशी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

आस-पास वालों को नहीं लगी भनक

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आस-पास रहनेवालों को घटना की भनक तक नहीं लगी थी। बोहरवाड़ी स्थित स्कूल परिसर छोटा है यहां दूसरे माले में विद्यालय चलता है। नीचे के कमरों में एक विद्यालय का कार्यालय है।


उसके पास दो कमरे में से एक में युवती रहती थी व दूसरे में विद्यालय का एक शिक्षक अपने परिवार के साथ रहता है। उनसे पता करने पर बताया कि उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। आत्म हत्या का मामला सामने आने के बाद सभी आस-पास वाले चौंक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed