फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   udaipur police action against criminals 139 history sheeters and hardcore miscreants arrested

Rajasthan: उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 थानों की 100 टीमों ने 139 हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर बदमाश पकड़े

Sun, 19 Mar 2023 09:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Mar 2023 09:00 PM IST
सार

उदयपुर में रविवार को अलसुबह से ही उदयपुर जिला पुलिस की कार्रवाई ने अपराधियों के गुटों में हलचल मचा दी। जिला पुलिस के 12 थानों की 100 टीमों ने इस कार्रवाई में 139 हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
udaipur police action against criminals 139 history sheeters and hardcore miscreants arrested
उदयपुर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर बदमाशों की धरपकड़ के लिए एएसपी चंद्रशील ठाकुर के नेतृत्व में 12 थानों की 100 टीमें बनाई गई थी। पुलिस की इन टीमों द्वारा रविवार अलसुबह जिले भर में बदमाशों के खेमे में दबिश दी गई।

विज्ञापन

       
सभी थाना अधिकारी समेत करीब 500 पुलिस अधिकारी और जवान कार्रवाई में रहे शामिल
इस कार्रवाई में जिले के समस्त थाना अधिकारी समेत करीब 500 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। गठित टीमों द्वारा 12 थाना क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटर ओर हार्डकोर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई की दौरान कुल 139 हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

       
थाना इलाके वाइज गिरफ्तार अपराधी
एसपी शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना सूरजपोल में 19, अम्बा माता में 28, सवीना में 20, हिरण मगरी में 13, गोवर्धन विलास में 12, नाई मे 10, सुखेर, प्रतापनगर और भूपालपुरा में 9-9, धान मंडी में 5, हाथीपोल में 4 और घंटाघर में 1 कुल 139 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।  एसपी शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई में आर्म्स एक्ट के तहत 10, एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत एक-एक कार्रवाई की गई। इसके अलावा 7 वारंटी भी पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस समय-समय पर बदमाशों खिलाफ लगातार कार्रवाई करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed