फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Murder Case Updates Four accused who sent Ghaus Mohammad to Pakistan in custody

Udaipur Murder Case: गौस मोहम्मद को पाकिस्तान भेजने वाले चार आरोपी हिरासत में, कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील

Mon, 04 Jul 2022 11:31 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 04 Jul 2022 11:31 AM IST
सार

उदयपुर में कर्फ्यू में छूट तो दी गई है लेकिन नेटबंदी जारी रहेगी। जबकि जयपुर में फिर से इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case Updates Four accused who sent Ghaus Mohammad to Pakistan in custody
कन्हैया लाल और दोनों आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कन्हैयालाल हत्याकांड के पांचवें दिन रविवार को उदयपुर में कर्फ्यू में दस घंटे की ढील दी गई। वहीं सोमवार से कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट रहेगी। इसको लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए हैं। हालांकि, उदयपुर में इंटरनेट बंद रहेगा।

विज्ञापन


जयपुर में रविवार दोपहर से इंटरनेट शुरू हो गया। दूसरी ओर सीकर में फिर से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। वहीं कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच एनआईए कर रही है। जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड में दो मौलाना और दो वकील भी शामिल थे। आरोप है कि इन्हीं चारों ने हत्यारे गौस मोहम्मद को पाकिस्तान भेजा था। जिसके बाद एटीएस ने रविवार रात को चारों आरोपियों को उदयपुर के एक धार्मिक स्थल से हिरासत में लिया है। इनमें अब्दुल रज्जाक, रियासत हुसैन, वसीम अतहारी, अख्तर रजा शामिल हैं। 

विज्ञापन


सीकर में हिंदूवादी संगठनों और व्यापारियों के आह्वान पर सोमवार को मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर शहरी एरिया में रविवार शाम 6 बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। बूंदी में भी बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें कि 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की उसके दुकान में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों ने हत्या से पहले और उसके बाद वीडियो भी बनाया था। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री तक को मारने की धमकी दी। हालांकि, वारदात के बाद ही पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। बाद में अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed