फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Murder Case NIA arrested 7th accused Farhad Mohammad Sheikh 

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल हत्याकांड का सातवां आरोपी फरहाद गिरफ्तार, आतंकी रियाज का करीबी सहयोगी

Sun, 10 Jul 2022 06:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Jul 2022 06:08 PM IST
सार

कन्हैया हत्याकांड के एक और आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। वह रियाज अत्तारी का करीबी सहयोगी है।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case NIA arrested 7th accused Farhad Mohammad Sheikh 
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर हत्याकांड में एनआईए ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख (31) कन्हैयालाल की हत्या के एक मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी का करीबी सहयोगी था। कई दिन की पूछताछ के बाद एनआईए ने शनिवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन

   
इससे पहले शनिवार को कन्हैया का गला काटने वाले आतंकी गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी की कॉल डिटेल में भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। दोनों आतंकवादी कन्हैया की हत्या से पहले पाकिस्तान के 18 नंबरों पर लगातार बात रहे थे। देश के 25 राज्यों के 300 से ज्यादा लोग भी इन नंबरों से संपर्क में हैं। यह सभी पाकिस्तान के दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


कॉल डिटेल की जांच में जो 300 नंबर सामने आए हैं, उनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात, बिहार और केरल के हैं। ऐसे में एनआईए और आईबी ने सभी 25 राज्यों को अलर्ट कर दिया है। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने मामले की गंभीरता से जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भी पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक इन्हें किया गया गिरफ्तार
कन्हैया हत्याकांड में अब तक मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज, मोहम्मद गौस के अलावा मोहसिन खान, आशिक हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अत्तारी और फरहाद मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया जा चुका है।  


28 जून को हुई थी कन्हैया की हत्या 
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed