फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Murder Case Gauhar Chishti arrested from Hyderabad Telangana Ajmer Dargah

Udaipur Killing: नुपुर शर्मा को धमकी देने वाला गौहर चिश्ती गिरफ्तार, कन्हैया के मर्डर से पहले उदयपुर भी गया था

Thu, 14 Jul 2022 08:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 14 Jul 2022 08:40 PM IST
सार

गौहर चिश्ती देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल रहा है। करीब ढाई साल पहले सीआरपीएफ कैंप का वीडियो बनाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, लेकिन चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case Gauhar Chishti arrested from Hyderabad Telangana Ajmer Dargah
लाल घेरे में अजमेर दरगाह का खादिम गौहर चिश्ती। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के एक और संदिग्ध गौहर चिश्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अजमेर एडिशनल एसपी विकास सांगवान ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को हैदराबाद से पकड़ा गया। कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। बता दें कि गौहर चिश्ती अजमेर दरगाह का खादिम है। 17 जून को उसने दरगाह के बाहर भड़काऊ और सिर कलम करने जैसे कई नारे लगाए थे। 

विज्ञापन


गौहर चिश्ती कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच कर रही एनआईए टीम के भी रडार पर था। 17 जून को भड़काऊ नारेबाजी के बाद खादिम गौहर चिश्ती उदयपुर भी गया था। ऐसे में उसके तार कन्हैया हत्याकांड से भी जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


गौहर चिश्ती देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल रहा है। करीब ढाई साल पहले सीआरपीएफ कैंप का वीडियो बनाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, लेकिन चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था। इस दौरान उसके पास से मोबाइल और 4 सिम भी जब्त की गईं थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जून को गला काटकर की गई थी कन्हैया की हत्या 
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed