फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Murder Case Anti social elements ran bulldozer at religious place of particular community in Udaipur

Rajasthan: उदयपुर में 'मजार' पर चलाया गया बुलडोजर, प्रशासन दोबारा कर रहा निर्माण, जानें क्या है मामला? 

Thu, 30 Jun 2022 04:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 Jun 2022 04:27 PM IST
सार

कन्हैयालाल की हत्या के बाद से राजस्थान के कई जिलों में तनाव का माहौल है। उदयपुर में आज भी कर्फ्यू लगा हुआ है। इस बीच बुधवार देर रात चिरवा में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल बुलडोजर चला दिया गया है। 

विज्ञापन
Udaipur Murder Case Anti social elements ran bulldozer at religious place of particular community in Udaipur
बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों ने चलाया बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद से प्रदेश के कई जिलों में तनाव का माहौल है। उदयपुर में आज भी कर्फ्यू लगा हुआ है। साथ ही पूरे प्रदेश में इंटरनेट भी बंद है। तनाव के हालात को देखते हुए सभी जिलों की पुलिस अलर्ट पर है। उधर, उदयपुर में एक धार्मिक स्थान पर बुलडोजर चलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस धार्मिक स्थान पर बुलडोजर प्रशासन ने नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों द्वारा चला गया है। हालांकि, इस घटना को कन्हैलाल की हत्या के विरोध के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


रिपोर्टर से मिली जानकारी के अनुसार मामला उदयपुर के निकट चिरवा के पास का है। यहां बुधवार देर रात एक धार्मिक स्थान पर असामाजिक तत्वों ने बुलडोजर चला कर उसका अस्तित्व खत्म कर दिया। यह धार्मिक स्थान एक मजार बताया जा रहा है। सुबह घटना के जानकारी लगने पर उदयपुर प्रशासन हरकत में आया। साथ ही इसका निर्माण फिर शुरू किया गया है।
विज्ञापन

 


जानकारी के अनुसार यह धार्मिक स्थान अवैध है। इससे पहले भी यहां पर तोड़फोड़ की घटना देखने को मिली थी। हालांकि, इस पर बुलडोजर चालने से समुदाय विशेष की भावनाएं आहत न हो इसके लिए मजार का निर्माण दोबारा कराया जा रहा है। वहीं घटना के बाद से मौके पर पुलिस मौजूद हैं। प्रशासन ने आला अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गला रेत कर दी गई थी हत्या 
शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहने वाले कन्हैयालाल दर्जी थे और यहां अपनी दुकान चलाते थे। मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के एमबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। कन्हैलाल की हत्या के बाद से उदयपुर सहित पूरे प्रदेश में तनाव का माहौल है। धारा 144 लागू होने के बाद भी कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed