फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two youths arrested in case of lizard found out in Kachori in Jaipur

Rajasthan: कचौड़ी में छिपकली निकलने के मामले में आया नया मोड़, आरोप लगाने वाले दोनों युवक गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2022 08:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 23 Jun 2022 08:47 AM IST
सार

मिष्ठान भंडार के मैनेजर का कहना है कि दोनों युवकों ने उन्हें ब्लैकमेल कर 51 हजार रुपये ले लिए।

विज्ञापन
Two youths arrested in case of lizard found out in Kachori in Jaipur
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर के प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार की कचौरी में छिपकली निकलने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने छिपकली निकलने का दावा करने वाले दोनों युवको को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों युवक मिष्ठान भंडार के मैनेजर को ब्लैकमेल कर रहे थे।

विज्ञापन


मिष्ठान भंडार के मैनेजर ने पुलिस को बताया है कि 19 जून को अखिल अग्रवाल और सुदीप अग्रवाल नामक दो व्यक्ति मिष्ठान भंडार से कचौरी खरीद कर ले गए थे। जिसके तकरीबन डेढ़ घंटे बाद दोनों युवक वापस दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से दुकान के मालिक को बुलाने की बात कही। इस पर जब वहां मौजूद मैनेजर ने मामला पूछा तो दोनों युवकों ने बताया कि दुकान से खरीदी हुई कचौरी में छिपकली निकली है। जिसके वीडियो और फोटो उनके पास हैं। 

विज्ञापन


मैनेजर ने दुकान के मालिक के वहां नहीं होने की बात कही तो दोनों युवक शाम छह बजे वापस आकर बात करने की कहकर वहां से चले गए। जाते वक्त दोनों युवकों ने धमकी दी कि वह दुकान की छवि को सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से धूमिल कर देंगे। इसके बाद शाम छह बजे दोनों युवक वापस दुकान पर पहुंचे, जिन्हें ऑफिस में बिठाकर मैनेजर ने बातचीत की। जब मैनेजर ने दोनों युवकों से कचौरी और उसमें निकली छिपकली दिखाने के लिए कहा तो दोनों युवक फोटो और वीडियो दिखाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर का कहना है कि फोटो में दिख रही कचौरी दुकान में बनी कचौरी से बिल्कुल अलग दिखाई दे रही थी। जिस पर मैनेजर ने युवकों से कहा कि यह उनकी दुकान की कचौरी नहीं है। इस पर दोनों युवक दुकान की छवि को धूमिल करने की धमकी देकर वहां से चले गए और सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल कर दिए।


इसके बाद मंगलवार शाम फिर से दोनों युवक दुकान पर पहुंचे और दुकान मैनेजर को ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये की डिमांड की। जिस पर सौदा 51 हजार रुपये में तय किया गया और दोनों युवक 51 हजार रुपये का लिफाफा लेकर दुकान से चले गए। जिसके बाद मैनेजर ने दोनों युवकों पर ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा युवकों की मोबाइल से मिले वीडियो की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed