{"_id":"5f6b3fdc8ebc3edece16b734","slug":"two-women-electrocuted-to-death-while-a-man-got-injured-while-trying-to-save-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के झटके लगने से दो महिलाओं की मौत, बचाने की कोशिश में एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के झटके लगने से दो महिलाओं की मौत, बचाने की कोशिश में एक व्यक्ति घायल
Wed, 23 Sep 2020 06:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body
- फोटो : पिक्साबे
राजस्थान के करौली जिले में बिजली के झटके लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति उन्हें बचाने की कोशिश में घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना तोड़ाभीम इलाके की है जहां के जैसानी गांव में दो महिलाएं गलती से बिजली के नंगे के संपर्क में आ गई थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने महिलाओं को बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार महिलाएं अपने सिर पर कुछ सामान रखकर ले जा रही थीं, और वह सामान बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ गया। मृतकाओं की पहचान शिमला और मनीषा के तौर पर हुई है। दोनों रिश्तेदार थीं।
विज्ञापन
