Nagaur Crime News: खेत में मिला दो-तीन दिन पुराना सड़ा हुआ शव, बदबू से एक चरवाहे को मिली थी लाश
पुलिस का कहना है कि जहां शव मिला है, वह इलाका काफी सुनसान रहता है, वहां लोगों की आवाजाही ना के बराबर है। मूंडवा सीओ धनाराम चौधरी ने बताया कि शव की पहचान दौलत राम इणकिया के रूप में हुई है, जो मूंडवा के पास संखवास गांव का निवासी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के मूंडवा के पास खेतों में एक शव पड़ा मिला है। आसपास के लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, शव दो-तीन दिन पुराना है। मामला नागौर के राष्ट्रीय राजमार्ग- 58 के पास का है।
यह है पूरा मामला
दरअसल, खेत के पास पशुओं को चरा रहे एक युवक को बदबू आई, उसने आस-पास देखा तो वहां एक लाश मिली, चरवाहे ने शव की सूचना स्थानीय लोगों को दी। उन्होंने मुंडवा पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया, घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवा दिया है।
ना के बराबर है आवाजाही
पुलिस का कहना है कि जहां शव मिला है, वह इलाका काफी सुनसान रहता है, वहां लोगों की आवाजाही ना के बराबर है। मूंडवा सीओ धनाराम चौधरी ने बताया कि शव की पहचान दौलत राम इणकिया के रूप में हुई है, जो मूंडवा के पास संखवास गांव का निवासी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्मट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।