फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two sides clashed in Pali Sojat young man died due to sword attack and 3 injured

Rajasthan: पाली के सोजत में दो पक्ष भिड़े, तलवार से हमला करने पर एक युवक की मौत, भाई-बहन समेत तीन घायल

Thu, 20 Jul 2023 01:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Jul 2023 01:17 PM IST
सार

पाली के सोजत में मीनारों की मस्जिद के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। इस लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आए भाई- बहन घायल हो गए।

विज्ञापन
Two sides clashed in Pali Sojat young man died due to sword attack and 3 injured
मृतक सरफराज और घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पाली जिले के सोजत में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। ये हत्या करीब एक सप्ताह पहले टैंकर के पाइप पर पांव लगने के बाद हुए विवाद में की गई है।  

विज्ञापन


घटना सोजत शहर में बड़े मीनारों की बस्ती के पास हुई, जहां एक ही मोहल्ले के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक युवक की तलवार और अन्य धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी ई। लोगों ने युवक को बचाने आए उसके भाई-बहन पर भी हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। घायलों का इलाज सोजत के राजकीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बड़े मीनारों की मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद सलीम के परिवार का पास में ही रहने वाले मोहम्मद अजीज से टैंकर के पाइप पर पैर रखने को लेकर विवाद हो गया था। उस वक्त पड़ोसियों ने समझाइश कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात को सरफराज तालाब पर बैठा था। इस दौरान मोहम्मद फरहान भी वहां आ गया और दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद दोनों अपने-अपने घर आ गए। लेकिन, इसके बाद  मोहम्मद फरहान और उसके परिवार के लोग धारदार हथियार लेकर सरफराज के घर पर पहुंच गए। 

आरोपी फरहान और उसके परिजनों ने सरफराज और उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में तलवार लगने से सरफराज बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, सरफराज का भाई जुल्फिकार, मोहम्मद अमीन और बहन साइना भी मारपीट में घायल हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस उनकी  तलाश में जुटी हुई है।


15 दिन बाद कल ही घर लौटा था मृतक
मृतक सरफराज पुत्र सलीम अंसारी बुधवार शाम को ही जैसलमेर से सोजत आया था। उसकी एक दो साल की बेटी भी है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed