{"_id":"64b8e69e9f5726c0f403e583","slug":"two-sides-clashed-in-pali-sojat-young-man-died-due-to-sword-attack-and-3-injured-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पाली के सोजत में दो पक्ष भिड़े, तलवार से हमला करने पर एक युवक की मौत, भाई-बहन समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पाली के सोजत में दो पक्ष भिड़े, तलवार से हमला करने पर एक युवक की मौत, भाई-बहन समेत तीन घायल
Thu, 20 Jul 2023 01:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:17 PM IST
सार
पाली के सोजत में मीनारों की मस्जिद के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। इस लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आए भाई- बहन घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक सरफराज और घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पाली जिले के सोजत में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। ये हत्या करीब एक सप्ताह पहले टैंकर के पाइप पर पांव लगने के बाद हुए विवाद में की गई है।
विज्ञापन
घटना सोजत शहर में बड़े मीनारों की बस्ती के पास हुई, जहां एक ही मोहल्ले के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक युवक की तलवार और अन्य धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी ई। लोगों ने युवक को बचाने आए उसके भाई-बहन पर भी हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। घायलों का इलाज सोजत के राजकीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बड़े मीनारों की मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद सलीम के परिवार का पास में ही रहने वाले मोहम्मद अजीज से टैंकर के पाइप पर पैर रखने को लेकर विवाद हो गया था। उस वक्त पड़ोसियों ने समझाइश कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।
विज्ञापन
बुधवार रात को सरफराज तालाब पर बैठा था। इस दौरान मोहम्मद फरहान भी वहां आ गया और दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद दोनों अपने-अपने घर आ गए। लेकिन, इसके बाद मोहम्मद फरहान और उसके परिवार के लोग धारदार हथियार लेकर सरफराज के घर पर पहुंच गए।
आरोपी फरहान और उसके परिजनों ने सरफराज और उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में तलवार लगने से सरफराज बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, सरफराज का भाई जुल्फिकार, मोहम्मद अमीन और बहन साइना भी मारपीट में घायल हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
15 दिन बाद कल ही घर लौटा था मृतक
मृतक सरफराज पुत्र सलीम अंसारी बुधवार शाम को ही जैसलमेर से सोजत आया था। उसकी एक दो साल की बेटी भी है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।