{"_id":"63cf4ae981383016b21af54f","slug":"two-police-station-officers-suspended-in-case-of-illegal-liquor-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: अवैध शराब मामले में दो थाना अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, पुलिस मुख्यालय ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: अवैध शराब मामले में दो थाना अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, पुलिस मुख्यालय ने किया निलंबित
Tue, 24 Jan 2023 08:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 24 Jan 2023 08:37 AM IST
सार
जयपुर में संचालित अवैध शराब की फैक्ट्री के मामले में एक के बाद एक कई लोगों की लापरवाही उजागर हो रही है। इस मामले में पहले चार कांस्टेबल और अब दो थाना अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
अवैध शराब बिक्री
- फोटो : social media
विस्तार
जयपुर शहर में अवैध शराब की फैक्ट्री में जहरीली शराब बनाने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में विभागीय कार्रवाई के चलते पुलिस मुख्यालय ने दो थाना अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इससे पहले मामले में चार बीट कांस्टेबलों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थानाधिकारी शिवदासपुरा मांगीलाल बिश्नोई एवं थानाधिकारी सांगानेर सदर बृजमोहन कविया को प्रस्तावित विभागीय जांच के चलते निलंबित किया गया है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले जयपुर कमिश्नरेट ने दोनों थानों के चार बीट कांस्टेबल को शराब की अवैध फैक्ट्री के संचालित होने की सूचना नहीं होने पर लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया था।
विज्ञापन
यह है मामला
कई दिनों से रेकी कर रही कमिश्नरेट जयपुर की स्पेशल टीम ने 20-21 जनवरी की रात थाना शिवदासपुरा एवं सांगानेर सदर थाना इलाके में अवैध रूप से संचालित शराब की चार फैक्ट्रियों पर रेड मारी। जहां स्प्रिट में केमिकल और पानी मिलाकर देशी शराब बना सरकारी ठेकों पर सप्लाई की जा रही थी रेड के दौरान दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि फैक्ट्री मालिक फरार हो गए थे।
विज्ञापन